विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले लॉरेंस के तीन शूटरों को पकड़ने के लिए कैसे 15 मिनट में छान डाली पूरी ट्रेन

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर्स नेपाल भागने वाले थे. लेकिन उसके पहले ही कोटा पुलिस ने तीनों को रेलवे स्टेशन से पुणे-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ा है. यह कार्रवाई महज 15 मिनट में हुई है.

टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीनों शूटर्स कोटा से गिरफ्तार
  • एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीनों शूटर्स राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार हुए हैं.
  • कोटा की एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया मुंबई पुलिस के इनपुट पर 15 मिनट के अंदर तीनों को पकड़ा गया है.
  • तीनों शूटर्स को अनिल पंडित ने कॉन्ट्रैक्ट दिया था, जो अब नेपाल भागने की तैयारी में थे.
कोटा:

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने वाले तीन शूटर्स राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार हुए हैं. कोटा पुलिस ने यह कार्रवाई मु्ंबई पुलिस के इनपुट पर की है. जहां जानकारी मिलने के महज 15 मिनट के अंदर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. तीनों शूटर्स पुणे-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार थे. जो दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की तैयारी में थे. लेकिन मुंबई पुलिस से जानकारी मिलने के तुरंत बाद कोटा पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर तीनों को धर दबोचा. जिन्हें मुंबई पुलिस हवाले कर दिया गया है. कोटा जिले की एसपी तेजस्विनी गौतम की तरफ से यह जानकारी दी गई है. 

दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने वाले थे शूटर्स

कोटा एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि तीनों शूटर्स मुंबई में रात में हमला करने के बाद सीधे 'पुणे-जयपुर एक्सप्रेस'से भागे. इस बीच मुंबई पुलिस ने कोटा पुलिस को जानकारी दी कि तीनों शूटर्स कोटा पहुंचने वाले हैं. जिसके बाद तुरंत एक टीम एक्टिव हुई. मात्र 15 मिनट में ट्रेन में एक अभियान चलाकर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया. तीनों यहां से दिल्ली होते हुए नेपाल भगाने वाले थे. लेकिन उससे पहले ही उन्हें पकड़ा गया है. अब तीनों को मुंबई पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा. 

मुंबई से तुरंत निकले थे तीनों शूटर्स

कोटा एसपी ने बताया कि मुंबई में घटना को अंजाम देने के बाद तीनों ने बिना देर किए वहां से रवाना हो गए थे. लेकिन मुंबई पुलिस को उनका इनपुट मिल गया था. जिसे तुरंत उन्होंने राजस्थान पुलिस को बताया था. तीनों शूटर्स जनरल बोगी में बैठे हुए थे. वह पहले जयपुर फिर वहां से दिल्ली और आखिर में नेपाल जाने वाले थे. तीनों को लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने कॉन्ट्रैक्ट दिया था. तीनों रेहान उर्फ सुक्का जो हरियाणा का रहने वाला है. ऋतिक कुर्मी बिहार का रहने वाला है, लेकिन लंबे समय से मुंबई में रह रहा था. तीसरा शूटर्स नाबालिग हैं. इनमें से 2 ने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की थी.  

अनिल पंडित ने रेहान को दिया कॉन्ट्रैक्ट 

कोटा पुलिस ने बताया कि टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का कॉन्ट्रैक्ट लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने हरियाणा के रेहान को दिया था. इसके बाद रेहान ने दोनों शूटर्स को हायर किया था. जिसके बाद तीनों ने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की थी. उसके बाद तीनों मुंबई से भाग निकले थे. सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर इन्हें गिरफ्तार किया है. कोटा पुलिस ने तीनों को राउडंअप किया है. इसके बाद इन्हें मुंबई पुलिस को सौंप दिया जाएगा. इसलिए आगे की पूछताछ मुंबई पुलिस ही करेगी. 

मुंबई पुलिस तीनों को ले जाएगी 

मुंबई क्राइम ब्रांच ने तीनों शूटर्स को अपनी कस्टडी में लिया है. जिसके बाद तीनों को पुलिस मुंबई लेकर रवाना होगी. बताया जा रहा है कि इस मामले में मुंबई पुलिस भी कॉन्फ्रेंस करेगी, जिसमें पूरी जानकारी दी जा सकती है. 

ये भी पढ़ेंः टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद महाराष्ट्र से दिल्ली तक गरमाई सियासत, विपक्ष के हमले पर सरकार का भी आया जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tiger Shroff, Tiger Shroff Attack, Lawrence Gang News, Kota Police, Tiger Shroff News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com