विज्ञापन

चिन्मय सुतार के नाबाद 400 रन, रणजी ट्रॉफी के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज, ये हैं फर्स्ट क्लास के 10 सबसे बड़े स्कोरर

चिन्मय सुतार भले ही कभी भारत के लिए न खेल सकें, लेकिन उन्होंने वह कारनामा कर दिया है, जो भारत के लिए खेल चुके बड़े से बड़े बल्लेबाज नहीं कर सके

चिन्मय सुतार के नाबाद 400 रन, रणजी ट्रॉफी के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज, ये हैं फर्स्ट क्लास के 10 सबसे बड़े स्कोरर
नाबाद 400 रन की पारी खेलने वाले चिन्मय सुतार
source: X

रणजी ट्रॉफा का सीजन का दूसरा ही राउंड खेला जा है, लेकिन इसमें बड़े कारनामों का बनना अभी से ही शुरू हो गया है, लेकिन मिजोरम के चिन्मय सुतार ने तो सुपर से ऊपर बड़ा कारनामा करते हुए इतिहास रच दिया. प्लेट ग्रुप में नागालैंड के खिलाफ 29  साल के चिन्मय नाबाद 400 रन बनाकर रणजी ट्ऱॉफी इतिहास में 400 रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए.करियर का सिर्फ दूसरा ही फर्स्ट क्लास मैच खेलते हुए सुतार ने नागालैंड के खिलाफ सोविमा में प्लेट लीग मुकाबले में पृथ्वी शॉ के 379 रनों के स्कोर को पीछे छोड़ते हुए रणजी ट्रॉफी इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया. सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर् बी.बी. निंबालकर के नाम है. उन्होंने साल 1948-49 में काठियावाड़ के खिलाफ महाराष्ट्र के लिए नाबाद 443 रन बनाए थे. चाय के समय 392 रन पर नाबाद रहे सुतार 155वें ओवर में 400 के पार पहुंचे, जिसके बाद मिजोरम ने 9 विकेट पर 581 रन पर पारी घोषित कर दी. तब तक वे लालरेमपुनिया छकछुआक के साथ दसवें विकेट के लिए 100 रनों की अटूट साझेदारी कर चुके थे.   

मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन

यह साझेदारी रणजी इतिहास में अंतिम विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है,जो रणजी इतिहास में सबसे बड़ी आखिरी विकेट की साझेदारी (233 रन) के सर्वकालिक रिकॉर्ड से 43 रन पीछे है. इसमें 1991-92 सीजन के दौरान मुंबई के खिलाफ दिल्ली के लिए अजय शर्मा (259) और मनिंदर सिंह (78) ने बनाया था. सुतार ने इस साल की शुरुआत में स्थानीय लीगों में शानदार प्रदर्शन के बाद  विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान मुंबई का प्रतिनिधित्व किया था. जून में, उन्होंने एमएससी मराठा रॉयल्स को मुंबई टी20 लीग में सफलतापूर्वक खिताब बचाने में मदद की, और टूर्नामेंट का अंत बैक-टू-बैक अर्धशतकों के साथ किया. उन्होंने छह पारियों में लगभग 120 के स्ट्राइक रेट से 212 रन बनाकर अपना सीजन समाप्त किया. 

इसके बाद 2026-27 सीज़न की शुरुआत से पहले, सुतार ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त किया और पिछले सप्ताह मणिपुर के खिलाफ तीन विकेट की करीबी हार के दौरान मिजोरम के लिए अपना रणजी ट्रॉफी पदार्पण किया. इसमें उन्होंने 35 और 99 रन बनाए. 68 रनों की बढ़त हासिल करने के बावजूद मिजोरम की वापसी का श्रेय सुतार के दूसरी पारी के प्रयास को जाता है.   बहरहाल,  आप जान लीजिए कि समग्र रूप से इतिहास में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 10 सबसे  बड़े स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज कौन हैं

     बल्लेबाज
रनगेंदचौकेछक्केबनामजगहसाल
बीसी लारा501*4276210डरहमबर्मिंघम1994
हनीफ मोहम्मद499--640बहावलपुरकराची1959
डीजी ब्रैडमैन452*465490क्वींसलैंडसिडनी1930
बीबी निंबालकर443*--491काठियावाड़पुणे1948
डब्ल्यूएच पोंसफोर्ड437--421क्वींसलैंडमेलबर्न1927
डब्ल्यूएच पोंसफोर्ड429--420तस्मानियामेलबर्न1923
आताब बलोच428--250बलूचिस्तानकराची1974
एसी मैकलारेन424--620समरसेटटाउंटन1895
एसए नॉर्थईस्ट410*450453लीसेस्टरलीसेस्टर2002
जीए हिक405*4693511समरसेटटाउंटन1988

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Board Of Control For Cricket In India, India, Cricket, Ranji Trophy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com