- श्रीकांत ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता ऐतिहासिक रजत पदक
- मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स ने दी बधाई
- मिनिस्ट्री ने लक्ष्य सेन को भी सराहा
देश के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत (Srikanth Kidambi) के पास बीते रविवार को बीडब्लूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप (BWF World Championships) में इतिहास रचने का सुनहरा मौका था, लेकिन उनका यह सपना टूट गया. दरअसल इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में उन्हें सिंगापुर के लोह कीन यू से शिकस्त का सामना करना पड़ा. लोह कीन यू ने भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीकांत को 43 मिनट तक चले मुकाबले में 15-21 और 20-22 के अंतर से मात देकर खिताब पर अपना कब्जा जमाया.
फाइनल मुकाबले में लोह कीन यू के खिलाफ शिकस्त खाने के बावजूद श्रीकांत इतिहास रचने में कामयाब रहे. दरअसल वह इस बड़े टूर्नामेंट में देश के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले उन्होंने बीडब्लूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश करके इतिहास रचा था. श्रीकांत देश के लिए इस बड़े टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पहुंचने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बता दें श्रीकांत से पहले देश के लिए महिला खिलाड़ियों में साइना नेहवाल और पीवी सिंधू ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने का कारनामा कर दिखाया है, लेकिन वह पुरुष खिलाड़ियों में यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बनें हैं.
बीडब्लूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त कर देश का नाम रोशन करने वाले श्रीकांत को देश के कोने-कोने से बधाइयां मिल रही हैं. इसी कड़ी में मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स ने भी ट्वीट करते हुए बधाई दी है. मिनिस्ट्री ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'किदांबी श्रीकांत को रजत पदक जीतने पर बहुत-बहुत बधाई.' इसके अलावा मिनिस्ट्री ने लक्ष्य सेन को भी कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है.
बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल जीतकर इतिहास बनाने वाले लक्ष्य सेन क्यों देखना चाहते हैं Spiderman?
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं