विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2017

डोपिंग के दोषी जब बड़ी प्रतियोगिता से वापसी करते हैं तो दिल टूट जाता है : माइकल फेल्‍प्‍स

डोपिंग के दोषी जब बड़ी प्रतियोगिता से वापसी करते हैं तो दिल टूट जाता है : माइकल फेल्‍प्‍स
माइकल फेल्‍प्‍स ने ओलिंपिक में 23 गोल्‍ड सहित 28 मेडल जीते (फाइल फोटो)
वाशिंगटन: ओलिंपिक इतिहास में सबसे सफल एथलीटों में शुमार अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स ने बुधवार को कहा कि उन्हें नहीं लगता कि अपने करियर में कभी भी वह पूरी तरह स्वच्छ खिलाड़ियों के बीच खेले. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, फेल्प्स अमेरिका के निचले सदन में डोपिंग-रोधी उपायों में सुधार पर बोल रहे थे. फेल्प्स ने कहा, "मुझे बिल्कुल विश्वास नहीं है कि अपने करियर के दौरान मैंने जिस भी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, वहां दूसरे सभी प्रतिस्पर्धी डोपिंग से अछूते थे."

उन्होंने कहा, "अन्य प्रतिस्पर्धियों के साथ नमूना परीक्षण करवाते हुए मुझे यह समझने बहुत समय लगा." दो बार डोपिंग की दोषी पाई गईं रूस की तैराक यूलिया एफिमोवा द्वारा ओलिंपिक का सिल्‍वर मेडल जीतने को लेकर पूछे जाने पर फेल्प्स ने कहा कि डोपिंग के दोषी जब दुनिया के शीर्ष प्रतियोगिता में वापसी करते हैं तो उनका दिल टूट जाता है. गौरतलब है कि 31 साल के फेल्प्स ने ओलिंपिक खेलों में 20 से अधिक गोल्‍ड जीते हैं. उन्‍हें ओलिंपिक का सर्वकालीन महान तैराक माना जा सकता है. फेल्प्स ने 15 वर्ष की उम्र में पहली बार 2000 के सिडनी ओलिंपिक में 200 मीटर में हिस्सा लिया था. वर्ष 2004 के एथेंस ओलिंपिक में फेल्प्स ने छह गोल्‍ड एवं दो ब्रॉन्‍ज मेडल जीतकर मार्क स्पिट्ज के सात खिताबों के रिकॉर्ड को चुनौती दी थी. 2008 के बीजिंग ओलिंपिक में उन्होंने तैराकी की अपनी सभी आठ प्रतिस्पर्धाओं में आठ गोल्‍ड जीतकर इतिहास रच दिया जबकि 2012 के लंदन ओलिंपिक में फेल्प्स ने अपने खाते में चार और गोल्‍ड जोड़े. रियो में फेल्‍पस पांच गोल्‍ड जीतने में कामयाब रहे थे. ओलिंपिक खेलों में अमेरिका के इस तैराक ने 23 गोल्‍ड सहित 28 मेडल जीते हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
माइकल फेल्‍प्‍स, तैराक, डोपिंग, Michael Phelps, Swimmer, Doping
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com