लियोनेल मेसी ने बार्सिलोना के लिए एक गोल दागा (फाइल फोटो)
- बार्सिलोना की टीम ने 2-0 से जीत हासिल की
- टूर्नामेंट में शीर्ष स्थान पर है बार्सिलोना टीम
- चौथे स्थान पर है रियाल मेड्रिड की टीम
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मैड्रिड:
बार्सिलोना ने ला लीगा के मैच में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुये स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी और पॉलिन्हो के गोल से एथलेटिक बिलबाओ को 2-0 से पराजित किया. बार्सिलोना के कोच एर्नेस्टो वालवेर्डे के लिये ला लीगा और चैम्पियंस लीग के 13 मैच में यह 12वीं जीत रही जिसमें एक मैच ड्रॉ रहा. इस जीत के साथ बार्सिलोना चार अंक की बढ़त से अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है.
यह भी पढ़ें: भारत में फीफा अंडर 17 विश्व कप में सर्वाधिक दर्शकों का नया रिकॉर्ड बना
वेलेंसिया दूसरे स्थान पर है. बार्सिलोना की प्रतिद्वंदी रियाल मैड्रिड उनसे आठ अंक पीछे चौथे स्थान पर है. एटलेटिको मैड्रिड कुल 20 अंक के साथ अंक तालिका में रियाल मैड्रिड के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं.
वीडियो: कश्मीर में पत्थरबाजी छोड़कर लड़कियों ने अपनाई फुटबॉल एटलेटिको मैड्रिड ने विलारियाल से 1-1 से ड्रॉ खेला. एक अन्य मैच में वेलेंसिया ने एलवेस को 2-1 से हराया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं