विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2017

यूएस ओपन: जेमी मरे-मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने जीता मिश्रित युगल खिताब

ब्रिटिश खिलाड़ी जेमी मरे और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अमेरिका ओपन में मिश्रित युगल वर्ग का खिताब अपने नाम किया है.

यूएस ओपन: जेमी मरे-मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने जीता मिश्रित युगल खिताब
प्रतीकात्‍मक फोटो
  • माइकल वीनस-चान हाओ चिंग की जोड़ी को पराजित किया
  • फाइनल 6-1, 4-6, 10-8 से जीती जेमी मरे-हिंगिस की जोड़ी
  • दो जोड़ि‍यों के बीच अब तक 10 बार हो चुका मुकाबला
न्यूयॉर्क: ब्रिटिश खिलाड़ी जेमी मरे और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट यूएस ओपन में मिश्रित युगल वर्ग का खिताब अपने नाम किया है. टूर्नामेंट में मिश्रित युगल वर्ग के फाइनल में मरे-हिंगिस की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के माइकल वीनस और चीनी ताइपे की चान हाओ-चिंग की जोड़ी को मात दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, विंबलडन ओपन जीतने वाली मरे-हिंगिस की जोड़ी ने माइकल-चिंग की जोड़ी को 6-1, 4-6, 10-8 से मात दी.

यह भी पढ़ें : मेडिसन कीज को हराकर स्‍लोन स्‍टीफंस ने जीता पहला ग्रैंडस्‍लैम खिताब

दोनों जोड़ियों का सामना अब तक 10 बार एक-दूसरे से हो चुका है और इस रिकॉर्ड में मरे-हिंगिस की जोड़ी 10-0 से आगे है. हिंगिस ने कहा, "सुपर टाई ब्रेकर के बाद हमें पता था कि हमें कैसे खेलना है. पहला सेट हमने आसानी से जीता। हालांकि, दूसरे सेट में हम गलतियों से पीछे रह गए लेकिन सुपर टाईब्रेकर में हमने खेल अपने नाम किया."

वीडियो: ऑस्‍ट्रेलियन ओपन में फेडरर की बादशाहत


मरे और हिगिस ने कहा कि वह अगले साल ऑस्ट्रेलिया ओपन खेलने के लिए तैयार हैं. मरे ने कहा कि उनके लिए हिंगिस के साथ प्रतिस्पर्धा करना एक बड़ा अवसर है. वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और इस खेल की सबसे बड़ी विजेता हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Open, Jamie Murray-Martina Hingis, Mixed Doubles
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com