साइना नेहवाल ने मैच में सीधे सेटों में 21-13, 21-19 से जीत दर्ज की (फाइल फोटो)
- साइना नेहवाल ने मैच 21-13, 21-19 से जीता
- सेमीफाइनल में थाईलैंड की इंटेनॉन से होगी भिड़ंत
- इंडिया ओपन में पिछले साल सिंधु ने साइना को हराया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
भारतीय बैडमिंटन फैंस साइना नेहवाल और पीवी सिंधु के बीच मैच का बेताबी से इंतज़ार करते हैं. ये और बात है कि इससे पहले इन दोनों खिलाड़ियों के बीच अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सिर्फ़ दो बार टक्कर हुई थी, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने 1-1 बार बाज़ी मारी थी. इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फ़ाइनल में दोनों के बीच हुई टक्कर में वर्ल्ड नंबर 12 साइना ने अपने अनुभव से वर्ल्ड नंबर 3 सिंधु को पस्त कर दिया. 37 मिनट चले इस मैच को साइना ने सीधे सेटों में 21-13, 21-19 से हरा दिया. सेमीफ़ाइनल में साइना की टक्कर अब थाईलैंड की रैटचेनॉक इंटेनॉन से होगी.
यह भी पढ़ें: पीवी सिंधु को सीधे सेटों में शिकस्त देकर साइना बनीं नेशनल चैंपियन
ओलिंपिक खेलों की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने पिछले साल इंडिया ओपन में साइना को 21-16, 22-20 से हरा दिया था जबकि साइना ने 2014 में सिंधु को इंडिया ग्रांप्री गोल्ड प्रतियोगिता में 21-14, 21-17 से शिकस्त दी थी. फैंस हमेशा कोच पुलेला गोपीचंद की अकादमी में ट्रेनिंग करने वाली इन दोनों ओलिंपिक पदक विजेताओं की टक्कर की तलाश में रहते हैं. पिछले साल नागपुर में हुए सीनियर नेशनल्स में साइना ने सिंधु को हराकर ख़िताब पर कब्ज़ा जमाया था. सीनियर नेशनल्स के फ़ाइनल में साइना ने सिंधु को 21-17, 27-25 से हराया था. इन खिलाड़ियों की टक्कर प्रीमियर बैडमिंटन लीग में भी होनी थी. पिछले साल लेकिन साइना टखने की चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गई थीं. वैसे घरेलू बैडमिंटन लीग में दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे को शिकस्त दो चुकीं हैं.
वीडियो: वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीतकर लौटीं सिंधु
27 साल की हैदराबादी स्टार साइना नेहवाल ने अब तक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ओलिंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप के पदकों के साथ कुल 21 ख़िताब जीते हैं. इनमें उनके 10 सुपर सीरीज़ के ख़िताब शामिल हैं. साइना तीन बार इंडोनेशिया ओपन का ख़िताब अपने नाम कर चुकी हैं. रैटचेनॉक इंचेनॉन और सायना के बीच अब तक हुए 14 मुक़ाबलों में कांटे की टक्कर रही है और दोनों खिलाड़ियों ने 7-7 बार बाज़ी मारी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं