विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2018

दो भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ि‍यों पर लगा जुर्माना, जानें क्‍या रहा इसका कारण..

भारत के दो बैडमिंटन खिलाड़ि‍यों हर्षित अग्रवाल और चालीहा ओरिजित पर युगांडा अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन ओपन चैम्पियनशिप से नाम वापस लेने के लिए जुर्माना लगा है.

दो भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ि‍यों पर लगा जुर्माना, जानें क्‍या रहा इसका कारण..
प्रतीकात्‍मक फोटो
  • हर्षित, ओरिजित ने युगांडा ओपन से नाम वापस लिया था
  • दोनों खिलाड़ि‍यों पर 150 डॉलर का जुर्माना किया गया
  • टूर्नामेट को हासिल है विश्‍व बैडमिंटन संघ से मान्‍यता
कम्पाला: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ि‍यों हर्षित अग्रवाल और चालीहा ओरिजित पर युगांडा अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन ओपन चैम्पियनशिप से नाम वापस लेने के लिए जुर्माना लगा है. हर्षित और ओरिजित ने काफी देरी से इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लिया और इस कारण उन दोनों पर यह जुर्माना लगाया गया है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, युगांडा बैडमिंटन संघ (यूबीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिमोन मुगाबी ने कहा, "विश्व बैडमिंटन संघ के नियमों के अनुसार, तय समय सीमा के बाद टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेने के लिए दोनों खिलाड़ियों पर 150 डॉलर का जुर्माना लगा है."

यह भी पढ़ें: बैडमिंटन खिलाड़ी चोंग वेई का खुलासा, 'मुझसे मैच फिक्‍स करने की पेशकश की गई थी'

युगांडा ओपन एक वर्ल्ड सीरीज है, जिसे विश्व बैडमिंटन संघ से मान्यता प्राप्त है. इस टूर्नामेंट का आयोजन कम्पाला के लुगोगो एरीना में 22 से 25 फरवरी तक होगा. मुगाबी ने कहा कि अगर इन खिलाड़ियों ने पहले से इस बारे में नहीं बताया होता, तो इस प्रकार नाम वापस लेने के लिए दोनों को 650 डॉलर की राशि जुर्माने के तौर पर देनी होती.

वीडियो: साइना नेहवाल से NDTV की खास बातचीत
उन्होंने कहा, "हम एक बेहतरीन टूर्नामेंट के आयोजन की उम्मीद करते हैं, क्योंकि इसमें 15 से अधिक विदेशी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं."  (इनपुट: IANS)

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Two Indian Shuttlers, Fined, Uganda Open Badminton
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com