विज्ञापन

विराट कोहली नंबर-3, गायकवाड़ नंबर-4, रोहित-गिल करेंगे ओपनिंग, न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI

India's Predicted XI For 1st ODI Against New Zealand: न्यूजीलैंड दौरे पर 5 मैचों की T20I सीरीज को 3-2 से जीतने के बाद, भारत अब अपनी जीत की लय को वनडे सीरीज में भी बरकरार रखना चाहेगा.

विराट कोहली नंबर-3, गायकवाड़ नंबर-4, रोहित-गिल करेंगे ओपनिंग, न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI
पहले वनडे में भारत की कैसी होगी प्लेइंग XI? गिल, रोहित, विराट समेत इन 11 खिलाड़ियों पर दांव
NDTV

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में पहला वनडे मैच खेला जाएगा. पहले वनडे से पहले कप्तान शुभमन गिल ने भारत की प्लेइंग-11 को लेकर बड़ा संकेत दिए हैं और कहा है कि प्लेइंग 11 के टॉप 4 बल्लेबाज  तय है और नंबर 5-नंबर 6 को लेकर एक्सपीरियंस किया जाएगा. ऐसे में अब जानते हैं कि पहले वनडे में भारत की प्लेइंग 11 को लेकर क्या समीकरण बन सकते हैं. 

भारतीय प्लेइंंग 11 को लेकर ऐसा बन रहा समीकरण

सबसे बड़ी चयन की चुनौती मिडिल ऑर्डर में हो सकती है, ऋतुराज गायकवाड़ एक और भरोसेमंद बल्लेबाजी विकल्प देते हैं, जबकि नमन धीर अपनी ऑलराउंड क्षमताओं से भारत की लचीली रणनीति को और मजबूत कर सकते हैं. अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी टीम को अतिरिक्त संतुलन देते हैं, जिससे भारत की बल्लेबाजी गहराई (बैटिंग डेप्थ) और बढ़ जाती है.

रोहित और गिल ओपनर, नंबर 3 पर कोहली 

ओपनर के तौर पर शुभमन गिल का साथ रोहित शर्मा देंगे तो वहीं, नंबर 3 पर विराट कोहली. नंबर 4 पर ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिलेगा. इसके बाद नंबर 5 पर केएल राहुल और नंबर 6 पर ऑलराउंडर नमन धीर को मौका मिलने की संभावना है. हार्दिक के न रहने से नमन धीर के लिए यह वनडे सीरीज बड़ा मौका होगा. टी-20- में नमन ने अपने परफॉर्मेंस से अपनी काबिलियत दिखाई है. ऐसे में इस वनडे सीरीज में धीर के पास खुद को वनडे में भी साबित करने का पूरा मौका होगा. इसके बाद नंबर 6 पर अक्षर पटेल तो वहीं, नंबर 7 पर नितीश रेड्डी को मौका मिलेगा. 

टी-20 सीरीज में एक भी मैच नहीं खेलनेवाले कुलदीप यादव पहले वनडे मैच में भारत की प्लेइंग 11 का हिस्सा रह सकते हैं. इसके बाद तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज के कंधों पर होगी. सिराज के अलावा  गुरनूर बराड़ उनका साथ देंगे. वहीं, अंशुल कंबोज और अर्शदीप सिंह में से किसी एक को इलेवन में मौका मिलने के समीकरन बन रहे हैं. 

पहले वनडे के लिए भारतीय संभावित 11:

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, नमन धीर, अक्षर पटेल, नितीश रेड्डी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़, अंशुल कंबोज/अर्शदीप सिंह

न्यूजीलैंड की संभावित 11

डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी

यह भी पढ़ें | ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, खत्म हुआ 'बिग शो' का सुनहरा सफर

यह भी पढ़ें | भारत-न्यूजीलैंड ODI, जानिए भारत में कितने बजे शुरू होगा मैच, FREE में कैसे देखें लाइव मुकाबला

यह भी पढ़ें | पहले वनडे से पहले प्लेइंग-11 को लेकर शुभमन गिल का बड़ा संकेत, टॉप-4 बल्लेबाज तय, नंबर-5 और 6 पर होगा प्रयोग

यह भी पढ़ें | नंबर-3 पर टॉप-5 ODI बल्लेबाजों में विराट नंबर-1, न्यूजीलैंड के खिलाफ 12 रन बनाते ही बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Zealand Vs India 2026/27, India, New Zealand, Shubman Singh Gill, Virat Kohli, Rohit Gurunath Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com