विज्ञापन

एशियाड और कॉमनवेल्थ गेम्स में पाकिस्तान को 0 गोल्ड, भारत से कितना पीछे रहा पाकिस्तान?

आइची-नागोया एशियाई खेलों में भारत ने कुल पदक तालिका में अपना चौथा स्थान बरकरार रखा, लेकिन इस बार उसके खाते में 85 पदक ही रह गए जिसमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. यह पिछले एशियाई खेलों में हासिल किए गए 106 पदकों से 21 कम और स्वर्ण पदकों के मामले में सात कम है.

एशियाड और कॉमनवेल्थ गेम्स में पाकिस्तान को 0 गोल्ड, भारत से कितना पीछे रहा पाकिस्तान?
Asian Games 2026
IANS

जापानी एशियाड 2026 और ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय जांबाज एथलिटों ने कई गोल्ड मेडल जीते और कई खेलों में इतिहास कायम कर दिया. पाकिस्तानी क्रिकेट टीम भारत को एशियाड के फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल जीतने का ख्वाब देखती रही. लेकिन दोनों देशों के बीच एक बार फिर क्रिकेट में फासला बहुत बड़ा साबित हुआ. भारत ने पाकिस्तान को पुरुष और महिला क्रिकेट और हॉकी दोनों ही खेलों में हराया भी और चारों गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिए.

एशियाड और कॉमनवेल्थ गेम्स में 0 गोल्ड

पाकिस्तान ना तो ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में और ना ही नागोया एशिया 2026 में कोई गोल्ड मेडल जीत सका है. पाकिस्तान ने जापान के नागोया में आयोजित 2026 एशियन गेम्स का समापन कुल 11 पदकों- 0 गोल्ड , 2 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज के साथ किया और पदक तालिका में कुल मिलाकर 29वें स्थान पर रहा. जबकि, एशियाड में भारत 21 गोल्ड मेडल के साथ चौथे नंबर पर रहा.

हॉकी और जैवलिन में भी पाकिस्तान हुआ पस्त

एशियाड 2026 में पाकिस्तान के लिए गोल्ड की एक और गुंजाइश जैवलिन थ्रो में थी, जहां वह ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम के सहारे गोल्ड मेडल की उम्मीद कर रहे थे. लेकिन जैवलिन का गोल्ड श्रीलंका के नाम हुआ जबकि सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल भारतीय खिलाड़ी रोहित यादव और यशवीर सिंह ने जीते. इस तरह भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्तान को चार दिन से एक रोमांचक सेमीफाइनल में 4-3 से हराया और लॉस एंजेलिस का टिकट पक्का किया जबकि पाकिस्तान की टीम ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रही. महिला हॉकी में भारत ने गोल्ड मेडल, चीन ने सिल्वर और जापान ने ब्रॉन्ज मेडल जीते.

यही नहीं ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पाकिस्तान महिला बॉक्सिंग में फातिमा जाहरा ( 60किलोग्राम ) के जरिए सिर्फ एक ब्रॉन्ज मेडल जीत सका. पाकिस्तान कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 36वें में नंबर पर रहा. वहीं भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 13 गोल्ड के साथ 39 पदक जीते और वहां भी भारत चौथे नंबर पर रहा.

एशियाड और कॉमनवेल्थ गेम्स में हमेशा पीछे रहा पाकिस्तान

एशियाड के 75 साल के इतिहास में भी भारत और पाकिस्तान में बराबरी जैसी कोई बात नहीं दिखती.  पिछले 75 साल में भारत ने बीस एशियाड में 204 गोल्ड 265 सिल्वर और 394 यानी 863 मेडल जीते हैं.

टॉप-2 में भी भारत ने दर्ज कराया नाम

कॉमनवेल्थ गेम्स में भी भारत मेडल टैली में 2010 में दूसरे नंबर तक पहुंच सका है, जबकि पाकिस्तान ने एक बार चौथे नंबर तक का सफर किया है. एशियाई खेलों में भारत 215 गोल्ड और 600 से ज्यादा मेडल जीतकर अब तक की पदक तालिका में चौथे नंबर पर है. जबकि पाकिस्तान ने 30 में से 15 कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेते हुए 27 गोल्ड समेत 83 पदक जीते हैं. और कुल पदक तालिका में वह 23वें में नंबर पर है.

ये भी पढ़ें-  एशियन गेम्स 2026: भारत की 25 सबसे बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धियां, जिन्होंने रचा नया इतिहास, पहली बार आया मेडल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News, Asian Games 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com