विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2016

विश्व कप क्वालीफायर में ईरान ने भारत को 4-0 से हराया

विश्व कप क्वालीफायर में ईरान ने भारत को 4-0 से हराया
तेहरान: भारतीय फुटबॉल टीम का लचर प्रदर्शन जारी है। भारतीय टीम को गुरुवार को तेहरान के आजादी मैदान पर 2018 फीफा विश्व कप क्वालीफायर के ग्रुप-डी मैच में ईरान के खिलाफ 0-4 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

ईरान की ओर से हाजी सैफी (33वें और 66वें मिनट) ने दो गोल दागे जबकि अजमोन (61वें मिनट) और अलिरेजा (78वें मिनट) ने भी एक-एक गोल किया। इन गोलों की मदद से एशिया की सर्वोच्च रैंकिंग वाली टीम को भारत को हराने में कोई दिक्कत नहीं हुई।

इस जीत के साथ ईरान ग्रुप-डी में 17 अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है। भारत अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाया है और वह सिर्फ तीन अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। टीम को अपना अंतिम मैच 29 मार्च को कोच्चि में तुर्कमेनिस्तान के खिलाफ खेलना है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारतीय फुटबॉल टीम, तेहरान, फीफा विश्व कप क्वालीफायर, ईरान, India, Iran, FIFA World Cup Qualifiers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com