भारतीय तीरंदाजों ने बैंकाक में आयोजित पहली एशियाई ग्रां पी तीरंदाजी टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत स्पर्धा में एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किए।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:
भारतीय तीरंदाजों ने बैंकाक में आयोजित पहली एशियाई ग्रां पी तीरंदाजी टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शनिवार को व्यक्तिगत स्पर्धा में एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किए।
पुरुष वर्ग के मुकाबले में सेना के 18 वर्षीय तीरंदाज जिग्नास और चौहान के बीच मुकाबला टाई हो गया। दोनों के स्कोर 144-144 रहे, लेकिन टाइब्रेकर में जिग्नास का तीर लक्ष्य के केंद्र के बेहद नजदीक था। इस प्रकार उन्हें विजेता घोषित किया गया। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पिछले वर्ष मई में ढाका में आयोजित एशियाई ग्रां पी में जिग्नास को स्वर्ण पदक मिला था। इस तरह चौहान को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
इससे पहले सेमीफाइनल में जिग्नास ने रितुल चटर्जी को 147-143 से मात दी थी जबकि चौहान ने नगुयेन को 149-147 से हराया था।
कांस्य पदक के लिए खेले गए प्लेऑफ मुकाबले में चटर्जी को नगुयेन से 143-147 से हार का सामना करना पड़ा।
भारत के मंगल सिंह चम्पिया और चेक्रोवोलू स्वूरो को रिकर्व स्पर्धा में रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
महिलाओं के रिकर्व स्पर्धा में भारत की चेक्रोवोलू को जापान की रेन हयाकावा से हार का सामना करना पड़ा।
महिलाओं के कम्पाउंड वर्ग में भी भारत की झानू हंसदा और गगनदीप कौर को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
झानू को स्वर्ण पदक विजेता मयनमार की औंग नगेन ने 145-142 से हराया जबकि गगनदीप को रजत पदक विजेता मलेशिया की नुरफातेहाह मत सालेह फातिन ने 143-141 से हराया।
कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में एक समान 139-139 स्कोर होने के बाद झानू ने टाईब्रेकर तक खिंचे मुकाबले में सटीक निशाना लगाया जबकि गगनदीप केवल आठ अंक ही जुटा सकीं।
उल्लेखनीय है कि टीम स्पर्धा का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।