मैच में इंग्लैंड टीम की ओर से सैम वार्ड ने दो गोल दागे (फोटो हॉकी इंडिया)
- इंग्लैंड ने मैच में 3-2 से जीत हासिल की
- इंग्लिश टीम के लिए सैम वार्ड ने किए दो गोल
- भारत के दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर बने
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
भुवनेश्वर:
भारत को हॉकी विश्व लीग फाइनल के अपने दूसरे मैच में इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. पूल बी के मैच में शनिवार को भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों 2-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी. इंग्लैंड के लिए सैम वार्ड ने दो गोल दागे. डेविड गुडफील्ड ने इंग्लैंड को 25वें मिनट में आगे कर दिया जिसके बाद वार्ड ने 43वें और 57वें मिनट में टीम के लिए दो गोल दागे. दूसरी ओर, भारत के लिए दोनों गोल पेनल्टी कार्नर से आए जिसमें आकाशदीप ने 47वें मिनट और रूपिंदरपाल सिंह ने 50वें मिनट में गोल किया. पहला क्वार्टर दोनों टीमों के लिए नीरस रहा क्योंकि दोनों टीमें तेज और आक्रामक हॉकी खेलने के बावजूद गोल करने का अच्छा मौका नहीं बना सकीं. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जिस स्तर का खेल दिखाया था, वह शनिवार के मैच में उसके आसपास भी नहीं दिखी.
यह भी पढ़ें: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 1-1 की बराबरी पर रोका
एसवी सुनील को एक मौके पर गेंद को ज्यादा समय अपने पास रखने का दोषी पाया गया. इंग्लैंड ने मौका मिलते ही भारतीय डिफेंस पर दबाव बना दिया. मैच का पहला मौका 25वें मिनट में तब मिला जब इंग्लैंड ने पहला पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन भारतीयों ने इसका अच्छा बचाव किया. हालांकि डेविड गुडफील्ड ने विपक्षी गोलकीपर सूरज करकेरा के पैड से डिफ्लेक्ट हुई गेंद को हासिल कर गोल दाग दिया.दूसरे हाफ के पांच मिनट में चिंगलेनसाना सिंह भारत के लिए गोल करने के करीब आ गये लेकिन इंग्लैंड के गोलकीपर हैरी गिब्सन ने उनके शॉट का बचाव किया. भारत को हरमनप्रीत सिंह की रक्षात्मक चूक का खामियाजा भुगतना पड़ा क्योंकि इंग्लैंड ने 43वें मिनट में अपनी बढ़त दोगुनी कर दी. हरमनप्रीत ल्यूक टेलर की लंबे स्कूप को रोकने में असफल रहे और वार्ड ने पीछे से आकर गोल करने में कोई गलती नहीं की.
वीडियो: भारत ने मलेशिया को हराकर एशिया कप जीता
भारत को जल्द ही लगातार दो पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन वे दोनों मौकों को गंवा बैठे. भारतीयों को हालांकि जल्द ही सफलता मिली जब रूपिंदर के प्रयास को गिब्सन ने रोक लिया, लेकिन रिबाउंड पर आकाशदीप ने गोल दाग दिया. तीन मिनट बाद रूपिंदर ने भारत के पांचवें पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील किया. लेकिन भारत को अपनी हमेशा की डिफेंस की समस्या का खामियाजा भुगतना पड़ा, वार्ड ने हूटर बजने से तीन मिनट पहले गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई. भारतीय टीम सोमवार को अपने अंतिम पूल मैच में जर्मनी से भिड़ेगी.पूल बी के अन्य मैच में जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने 2-2 से ड्रॉ खेला. ऑस्ट्रेलियाई टीम सोमवार को ही अपने अंतिम पूल मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगी. (इनपुट:भाषा)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं