विज्ञापन

मुंबई-कोलकाता एअर इंडिया फ्लाइट से हाईजैक अलर्ट, दमदम एयरपोर्ट पर मची अफरातफरी

कोलकाता एयरपोर्ट पर मुंबई जाने वाली एअर इंडिया फ्लाइट में हाइजैक की धमकी मिली. टॉयलेट के शीशे पर मैसेज लिखा मिला था. पायलट के अलर्ट के बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाकर जांच शुरू की गई.

मुंबई-कोलकाता एअर इंडिया फ्लाइट से हाईजैक अलर्ट, दमदम एयरपोर्ट पर मची अफरातफरी
कोलकाता एयरपोर्ट पर एअर इंडिया फ्लाइट को मिला अलर्ट मैसेज.
File Photo: IANS
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल स्थित कोलकाता एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट में हाइजैक अलर्ट मिला है. बुधवार सुबह कोलकाता एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट में हाइजैक अलर्ट जारी किया गया. टेक-ऑफ से ठीक पहले पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को हाइजैक से जुड़ा अलर्ट मैसेज दिया. इसके बाद विमान को तुरंत आइसोलेशन बे में ले जाया गया. जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की गई. सूत्रों के मुताबिक, विमान को धमकी मिली थी. SOP के तहत सुरक्षा एजेंसियां विमान की जांच कर रही हैं. फिलहाल, जांच के बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी. विमान में सवार यात्रियों की लिस्ट के साथ एयरपोर्ट परिसर और विमान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. फिलहाल, जांच एजेंसियां पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हैं.

क्या है पूरा मामला?

राजधानी कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट में हाईजैक की धमकी मिलने की सूचना सामने आई. विमान के शौचालय के शीशे पर हाईजैक से संबंधित धमकी भरा संदेश लिखा मिला.

जानकारी के मुताबिक, विमान उड़ान भरने की तैयारी में था. इसी दौरान शौचालय के शीशे पर लिखे धमकी भरे मैसेज पर नजर पड़ी. घटना की जानकारी मिलते ही पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को अलर्ट कर दिया.

इसके बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और एयरपोर्ट के विशेष सुरक्षा अधिकारियों ने सघन तलाशी अभियान शुरू किया. विमान के अंदर किसी भी संदिग्ध वस्तु की मौजूदगी का पता लगाने के लिए चप्पे-चप्पे की जांच की जा रही है.

वहीं, शौचालय के शीशे पर धमकी भरा मैसेज किसने लिखा और इसके पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें | इंडिगो फ्लाइट के टॉयलेट में मिला हाईजैकिंग का धमकी भरा नोट, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

यह भी पढ़ें | आसमान से उतरे कमांडो, सोमालियाई समुद्री लुटेरों से छुड़ाया नाव- 48 घंटे के ऑपरेशन में नौसेना ने बचाई 20 की जान


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com