विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2017

हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स में इंग्लैंड के बाद जर्मनी से भी हारा भारत

इससे पहले 2 दिसंबर को उसे इंग्लैंड के हाथों 2-3 से हार मिली थी. भारत ने हालांकि अपने पहले मैच में विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 1-1 की बराबरी पर रोका था.

हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स में इंग्लैंड के बाद जर्मनी से भी हारा भारत
भारतीय हॉकी टीम. (फाइल फोटो)
  • पूल-बी में भारत की यह लगातार दूसरी हार है
  • इससे पहले उसे इंग्लैंड ने हराया था
  • भारत ने पहले मैच में ड्रॉ खेला था
भुवनेश्वर: भारतीय टीम को हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स (एचडब्ल्यूएल) में सोमवार को जर्मनी के हाथों 0-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा. पूल-बी में भारत की यह लगातार दूसरी हार है. इससे पहले 2 दिसंबर को उसे इंग्लैंड के हाथों 2-3 से हार मिली थी. भारत ने हालांकि अपने पहले मैच में विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 1-1 की बराबरी पर रोका था.

यह भी पढ़ें : चैरिटी मैच खेलने के मामले में कार्रवाई से बच सकते हैं हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश

जर्मनी ने भारत के खिलाफ 17वें और 20वें मिनट में गोल किए. मैच का पहला गोल मार्टिन हानेर ने पेनल्टी कॉर्नर पर किया, जबकि दूसरा गोल मैट्स ग्रैमबुश ने किया. यह एक फील्ड गोल था. भारत के खाते में तीन मैचों से सिर्फ एक अंक हैं. वह पूल-बी में चौथे स्थान पर है. पहले स्थान पर जर्मनी है, जिसके खाते मे सात अंक हैं. जर्मनी ने दो मैच जीते हैं जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है.

VIDEO : भारत ने तीसरी बार जीता एशिया कप


इंग्लैंड के खाते में चार अंक हैं और वह तालिका में दूसरे स्थान पर है. ऑस्ट्रेलिया ने तीन ड्रॉ मुकाबलों से तीन अंक जुटाए हैं. इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें खेल रही हैं. सभी टीमें क्वार्टर फाइनल में खेलेंगी. इस लिहाज से भारत का सफर अभी समाप्त नहीं हुआ है. अब उसे नॉकआउट दौर में अच्छा प्रदर्शन करते हुए खिताब की उम्मीदें बनाए रखनी होगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hockey World League Final
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com