प्रतीकात्मक फोटो.
- मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीत हासिल की
- ब्लैक गोवर्स ने अंतिम क्षणों में दागा विजयी गोल
- रियो ओलिंपिक का चैंपियन है अर्जेंटीना
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
भुवनेश्वर:
ब्लैक गोवर्स के आखिरी सीटी बजने से दो मिनट पहले किए गए गोल की मदद से पिछले चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने रियो ओलिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता अर्जेंटीना को 2 –1 से हराकर हाकी वर्ल्ड लीग खिताब बरकरार रखा. दुनिया की नंबर एक टीम अजेंटीना ने सेमीफाइनल में भारत को एक गोल से हराया था. कलिंगा स्टेडियम पर भारी तादाद में जमा दर्शकों के बीच अर्जेंटीना को आखिरी मिनट में तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वे उसे गोल में नहीं बदल सके.
यह भी पढ़ें : हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल: रोमांचक मैच में जर्मनी को हराकर भारतीय टीम ने जीता कांस्य पदक
ऑस्ट्रेलिया के लिए जेरेमी हैवर्ड ने 17वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर पहला गोल किया. अर्जेंटीना ने हालांकि अगले ही मिनट जवाबी हमले में आगस्टिन बुगालो के गोल के दम पर वापसी की. हाफटाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर था. दूसरे हाफ में 28 मिनट तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी.
VIDEO : भारत ने तीसरी बार जीता एशिया कप
हूटर से ठीक दो मिनट पहले ऑस्ट्रेलिया को महत्वपूर्ण पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर गोवर्स ने गोल किया. इसके बाद अर्जेंटीना को लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन दर्शकों के अपार समर्थन के बावजूद वे इसे गोल में नहीं बदल सके.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं