मारिया शारापोवा
- सीधे सेटों में जीतीं शारापोवा
- दो बार की चैंपियन रह चुकी हैं रूसी खिलाड़ी
- मुगुरूजा की स्टोसुर के खिलाफ लगातार तीसरी जीत
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
रूसी टेनिस सुंदरी मारिया शारापोवा ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट प्री-क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है, तो स्पेन की गरबाइन मुगुरूजा ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2016 में यहां खिताब जीत चुकीं और टूर्नामेंट में तीसरी सीड मुगुरूजा ने शनिवार को तीसरे दौर के एकल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर को एक घंटे दो मिनट में मात दी. मुगुरूजा ने स्टोसुर को 6-0, 6-2 से मात दी. वहीं, दो बार की विंबलडन चैंपियन चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा बाहर हो गई हैं
यह भी पढ़ें: यह बड़ा कारनामा करने के बाद सुनील छेत्री ने दिया विनम्र बयान
25वीं सीड कोंटावीट ने तीसरे दौर के मुकाबले में क्वितोवा ने 7-6, 7-6 से पराजित किया. कोंटावीट ने दो घंटे चार मिनट में यह मुकाबला जीता. मारिया शारापोवा की बात करें, तो दो बार की इस चैंपियन खिलाड़ी को कैरोलिना प्लिस्कोवा को हराने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी. शारापोवा ने केवल 59 मिनट में ही प्लिस्कोवा को धूल चटा कर प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई.
VIDEO: मुकाबले के लिए कोर्ट पर पहुंचती हुईं मारिया शारापोवा
मुगुरूजा लगातार पांचवें साल रौलां गैरों के अंतिम-16 में पहुंची हैं. स्टोसुर के खिलाफ उनका यह लगातार तीसरी करियर जीत है.अंतिम-16 में मुगुरूजा का सामना यूक्रेन की लेसिया सेरेंको से होगा, जिन्होंने स्लोवाकिया की मेगडेलना रिबाइकोवा को 6-2, 6-4 से हराया. इस बीच मेड्रिड ओपन चैंपियन और टूर्नामेंट में छठी सीड क्वितोवा को एस्तोनिया की एनीट कोंटावीट के हाथों उलटफेर का शिकार होकर टूर्नामेंट से बाहर हो जाना पड़ा"This was my match to win. I wanted to perform well. I played smart and did the right things."@MariaSharapova #RG18 pic.twitter.com/N9wDspwfrH
— Roland-Garros (@rolandgarros) June 2, 2018
यह भी पढ़ें: यह बड़ा कारनामा करने के बाद सुनील छेत्री ने दिया विनम्र बयान
Muguruza means business…⁰⁰
— Roland-Garros (@rolandgarros) June 2, 2018
The former champion is through to the R16 for a 5th straight year following 6-0 6-2 win over Stosur. #RG18 pic.twitter.com/3yoR1mfDyG
25वीं सीड कोंटावीट ने तीसरे दौर के मुकाबले में क्वितोवा ने 7-6, 7-6 से पराजित किया. कोंटावीट ने दो घंटे चार मिनट में यह मुकाबला जीता. मारिया शारापोवा की बात करें, तो दो बार की इस चैंपियन खिलाड़ी को कैरोलिना प्लिस्कोवा को हराने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी. शारापोवा ने केवल 59 मिनट में ही प्लिस्कोवा को धूल चटा कर प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई.
VIDEO: मुकाबले के लिए कोर्ट पर पहुंचती हुईं मारिया शारापोवा
मारिया शारापोवा ने कैरोलिना प्लिस्कोवा को सीधे सेटों में 6-2, 6-1 से हराकर अंतिम 16 में प्रवेश किया. मारिया शारापोवा की जीत की यही दो खास बातें रहीं. एक वह सीधे सेटों में जीतीं. और दूसरा उन्होंने एक घंटे से पहले ही मुकाबला अपनी झोली में डाल लिया.Belle bataille en perspective sur le Chatrier entre @MariaSharapova tête de série 28 et @KaPliskova tête de série 6 ! #RG18 pic.twitter.com/KTWJR0xr7N
— Roland-Garros (@rolandgarros) June 2, 2018
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं