विज्ञापन
This Article is From May 12, 2016

रोम मास्टर्स में रॉजर फ़ेडरर की हार, फ़्रेंच ओपन में खेलने पर संदेह

रोम मास्टर्स में रॉजर फ़ेडरर की हार, फ़्रेंच ओपन में खेलने पर संदेह
दिग्‍गज टेनिस खिलाड़ी रॉजर फ़ेडरर (फाइल फोटो)
नई दिल्‍ली: फ़्रेंच ओपन से पहले आख़िरी टूर्नामेंट रोम मास्टर्स के तीसरे राउंड में रॉजर फ़ेडरर हार गए हैं। फ़ेडरर को 15वें रैंक के खिलाड़ी डॉमिनिक थीम ने हराया। ऑस्ट्रिया के थीम ने 7-6, 6-4 से फ़ेडरर को हराया। 22 साल के थीम इस साल शानदार फ़ॉर्म में हैं। फ़रवरी में थीम ने अर्जेंटीना ओपन जीता था, जहां लीग स्टेज में उन्होंने रफ़ाएल नडाल को हराया था।

पिछले हफ़्ते फ़ेडरर मैड्रिड मास्टर्स में पीठ में तकलीफ़ की वजह से नहीं खेले लेकिन रोम में वो सिर्फ़ दो मैच खेल कर ख़ुश हैं।

34 साल के फ़ेडरर ने हार के बाद कहा, 'इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि मैं कैसा खेला। मैं ये देखता हूं कि मुझे खेलने में कोई परेशानी नहीं हुई। मैं कोर्ट में जो करना चाहता था वो मैं कर सका।'

बुधवार को फ़ेडरर ने सीधे सेटों में एलेक्जेंडर ज़्वेरेव को 6-3, 7-5 से हराया। जीत के बाद फ़ेडरर ने कहा था कि उन्हें रोम में नतीजे की चिंता नहीं है।
फ़्रेंच ओपन 16 मई से शुरू हो रहा है-ऐसे में फ़ेडडर पीठ में दर्द के साथ कैसे खेलेंगे ये सबसे बड़ा सवाल है।

वर्ल्ड नंबर 2 रैंक वाले खिलाड़ी फ़ेडरर साल की शुरुआत में 10 हफ़्तों से ज़्यादा समय घुटने के ऑपरेशन की वजह से गंवा चुके हैं। ये बात फ़ेडरर को अच्छी तरह पता है। 'फिलहाल मैं जैसा खेल रहा हूं वैसी हालत में मैं पेरिस में ज़्यादा नहीं खेल सकता लेकिन वहां मैं ऐसा नहीं खेल सकता। मुझे भरोसा है कि किसी भी तरह से ठीक हो जाउंगा।'

फ़ेडरर भले ही अपनी फ़िटनेस पर खुलकर बयान नहीं दे रहे हों लेकिन उनके फ़्रेंच ओपन में खेलने पर संदेह है। फ़ेडरर ने जिस तरह से थीम के साथ खेला उससे उनकी फ़िटनेस पर सवाल बरक़रार है। फ़ेडरर की हार से ब्रिटेन के एंडी मर्रे को रैंकिंग में फ़ायदा होगा। फ़ेडरर की नंबर 2 रैंकिंग छिन जाएगी और मर्रे नंबर 2 पर आ जाएंगे।

इस दौरान रफ़ाएल नडाल ने फिलिप कोलश्राइबर (Philipp Kohlschreiber) को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हारकर तीसरे राउंड में पहुंच गए। 7 बार रोम मास्टर्स जीत चुके नडाल को पहले राउंड में वॉक-ओवर मिला था।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रॉजर फ़ेडरर, फ़्रेंच ओपन, रोम मास्टर्स, डॉमिनिक थीम, Roger Federer, French Open, Rome Masters, Dominic Thiem
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com