- ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई करने पर है ध्यान
- कहा, इस बार क्वालिफिकेशन कई तरीकों से होगा
- जर्मनी के वर्ल्डकप में जीता था कांस्य पदक
देश की स्टार जिमनास्ट दीपा कर्माकर (Dipa Karmakar) वर्ष 2020 के टोक्यो ओलिंपिक (Olympics 2020) के लिए क्वालीफाई करने के अपने अवसर बढ़ाने की मुहिम के अंतर्गत अगले महीने लगातार वर्ल्डकप में हिस्सा लेंगी.दीपा रियो ओलिंपिक में बारीक अंतर से पदक चूक गई थीं. उन्हें चौथे स्थान पर रहकर ही संतोष करना पड़ा था. दीपा ने पिछले साल नवंबर में जर्मनी के कोटबस में हुए कलात्मक जिमनास्टिक वर्ल्डकप की वॉल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था.
KBC-9 : अमिताभ बच्चन ने कहा, दीपा कर्माकर के साथ ओलिंपिक में गलत हुआ था
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
घुटने की चोट से उबरने के बाद यह दीपा (Dipa Karmakar) की पहली चैम्पियनशिप थी. रियो ओलिंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाली यह भारतीय जिमनास्ट 14 से 17 मार्च तक होने वाले बाकू वर्ल्डकप और 20 से 23 मार्च तक होने वाले दोहा वर्ल्डकप में भाग लेगी. दीपा ने कहा, ‘इस बार ओलिंपिक क्वालीफिकेशन कई तरीकों से होगा जिसमें वर्ल्डकप भी शामिल है. मैं 2020 ओलिंपिक क्वालीफिकेशन के लिये अपने मौके को बढ़ाने के लिये सभी संभावित प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहती हूं. पिछले साल जर्मनी में वर्ल्डकप में पदक जीतने के बाद मेरे आत्मविश्वास में इजाफा हुआ है.'
दीपा कर्माकर ने लौटाई सचिन की दी हुई BMW कार, मिले 25 लाख रु., खरीदी नई कार
त्रिपुरा के अगरतला शहर की इस जिमनास्ट ने कहा, ‘मैं अब इस साल मार्च में बाकू और दोहा में वर्ल्डकप में भाग लेने के लिये तैयार हूं. मैं अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद लगाए हुए हूं ताकि ओलिंपिक की ओर प्रगति कर सकूं.' गौरतलब है कि ये दोनों प्रतियोगिताएं 2020 के टोक्यो ओलिंपिक के लिये आठ स्पर्धाओं के क्वालीफायर का हिस्सा हैं जिससे जिमनास्ट अपने शीर्ष तीन स्कोर के आधार पर कट में प्रवेश करेंगे. दीपा ने मेलबर्न में 21 से 24 फरवरी को होने वाले वर्ल्डकप में भाग नहीं लेने का फैसला किया ताकि अगले महीने होने वाले वर्ल्डकप की तैयारी कर सकें. (इनपुट: भाषा)
वीडियो: दीपा पर लिखी किताब का सचिन ने किया विमोचन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं