नोवाक जोकोविक ने दूसरे दौर के मुकाबले में 7-6, 7-5 से जीत दर्ज की (फाइल फोटो)
- मैच में 7-6, 7-5 से जीते जोकोविक
- दो घंटे, 16 मिनट तक चला यह मैच
- राफेल नडाल ने भी जीत हासिल की
मोंटे कार्लो:
दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक को मोंटे कार्लो टेनिस टूर्नामेंट में जीत हासिल करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ा. बोर्ना कोरिच को हराने के लिए जोकोविच को10 मैच प्वाइंट की जरूरत पड़ी. स्पेन के स्टार खिलाड़ी और पूर्व नंबर वन राफेल नडाल ने भी आसान जीत के साथ एटीपी टूर पर सकारात्मक वापसी की. दाईं कोहनी में चोट के कारण पिछले साल जुलाई में विंबलडन के बाद से अपना सिर्फ चौथा टूर्नामेंट खेल रहे जोकोविक ने दूसरे दौर के कड़े मुकाबले में कोरिच को 7-6, 7-5 से पराजित किया.
यह भी पढ़ें: 'कुछ ऐसे' वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर महानतम बन गए लिएंडर पेस
बुधवार को जोकोविक को यह मैच जीतने के लिए दो घंटे 16 मिनट तक पसीना बहाना पड़ा.दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी जोकोविच यहां 2013 और 2015 में खिताब जीत चुके हैं. गौरतलब है कि लगातार चोटों और खराब फॉर्म के कारण जोकोविक का प्रदर्शन हाल के समय में काफी प्रभावित हुआ है.
वीडियो: ऑस्ट्रेलियन ओपन में रोजर फेडरर की बादशाहत..
सर्बिया का यह खिलाड़ी अगले दौर में ऑस्ट्रेलिया के पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी डोमीनिक थिएम का मुकाबला करेगी जबकि क्वार्टर फाइनल में उनकी भिड़ंत गत चैंपियन राफेल नडाल से हो सकती है. नडाल को अंतिम 16 मैच में केरेन खाचानोव का सामना करना है. नडाल ने दूसरे दौर में स्लोवेनिया के एलजाज बेदेने को सीधे सेटों में 6-1 6-3 से हराया. (इनपुट: एजेंसी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
फॉलो करे:
Monte Carlo Masters, Rafael Nadal, Novak Djokovic