विज्ञापन

यूथ ओलंपिक में 16 साल की धिनिधि देसिंघु ने रच दिया इतिहास, 200 मीटर फ्रीस्टाइल में जीता ब्रॉन्ज

भारतीय तैराक धिनिधि देसिंघु ने 200 मीटर फ्रीस्टाइल में ब्रॉन्ज जीतकर यूथ ओलंपिक में अपना दूसरा ऐतिहासिक पदक हासिल किया.

यूथ ओलंपिक में 16 साल की धिनिधि देसिंघु ने रच दिया इतिहास, 200 मीटर फ्रीस्टाइल में जीता ब्रॉन्ज
dhinidhi desinghu wins bronze medal
X (formerly Twitter)

भारतीय तैराक धिनिधि देसिंगु ने शुक्रवार को डकार यूथ ओलंपिक गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए. उन्होंने लड़कियों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता. इससे पहले, देसिंगु ने इसी तरह की 100 मीटर इवेंट में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था.

इन दो मेडल के साथ 16 वर्षीय देसिंगु इस वैश्विक युवा प्रतियोगिता में व्यक्तिगत स्पर्धाओं में एक से अधिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गई हैं. 200 मीटर के फाइनल में देसिंगु ने 2:02.28 का समय निकाला.  वह चीन की एम. चांग के पीछे रहीं, जिन्होंने 1:59.59 का समय लेकर गोल्ड मेडल जीता.

क्रोएशिया की एना बोबानोविच ने 2:01.17 का समय लेकर रजत पदक हासिल किया. 200 मीटर इवेंट देसिंगु का मुख्य इवेंट था, और उन्होंने निराश नहीं किया. वे पदक जीतने में सफल रहीं.

यह भी पढ़ें-  VIDEO: पीवी सिंधु का आलीशान घर अंदर से कैसा दिखता है? मॉडर्न इंटीरियर और लग्जरी डिजाइन ने खींचा ध्यान

यह भी पढ़ें-  वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की बड़ी सफलता, शूटिंग में जयपाल मालवीय ने जीता सिल्वर मेडल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com