Maruti Suzuki ने अपनी Arena रेंज की गाड़ियों के लिए नवंबर 2026 के डिस्काउंट ऑफर्स की घोषणा कर दी है. इस महीने कंपनी अपने अलग-अलग मॉडल्स पर शानदार डील्स दे रही है. इसमें सबसे ज्यादा 1.51 लाख रुपये तक के फायदे Victoris Strong Hybrid पर मिल रहे हैं. इस प्रमोशनल स्कीम के तहत ग्राहकों को कंज्यूमर डिस्काउंट, दिवाली बुकिंग बेनिफिट्स, एक्सचेंज बोनस जैसे फायदे मिल रहे हैं. हालांकि, हम यहां पर मिडिल क्लास फैमली की पसंद वाली कार के बारे में बात करने जा रहे हैं.
लेटेस्ट कार सेल्स डेटा के अनुसार, इस कार की बिक्री ने Swift और Dzire जैसी कारों को भी पीछे छोड़ दिया है. चलिए ज्यादा लेट न करते हुए आपको बता दें कि हम Maruti WagonR की बात कर रहे हैं. Maruti WagonR पर 64,600 रुपये तक के अधिकतम फायदे मिल रहे हैं. इसके बाद Alto K10 और Celerio पर 54,600 रुपये की छूट दी जा रही है. वहीं, नई Swift पर ग्राहकों को 50,100 रुपये तक और S-Presso पर 37,500 रुपये तक के ऑफर्स मिल रहे हैं.
Maruti WagonR पर मिल रही 64,600 रुपये तक की छूट
अगर आप इस महीने WagonR खरीदने की सोच रहे हैं, तो इसके पेट्रोल वेरिएंट पर आपको कुल 64,600 रुपये तक की बचत हो सकती है. इसमें इसके LXi 1.0-लीटर वेरिएंट पर 35 हजार रुपये का कंज्यूमर ऑफर और अन्य पेट्रोल वेरिएंट्स पर 30 हजार रुपये का डिस्काउंट शामिल है. वहीं, WagonR CNG वेरिएंट खरीदने पर ग्राहकों को 54,600 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं.
कीमत की बात करें तो WagonR कुल 6 इंजन-ट्रांसमिशन ऑप्शन्स में आती है. साल 2026 के मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत इसके 1.0L पेट्रोल मैनुअल बेस वेरिएंट (LXi) के लिए 4.98 लाख रुपये है. वहीं इसके रेंज-टॉपिंग Flex Fuel ZXi Plus (1.2L पेट्रोल मैनुअल) वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 7.23 लाख रुपये है.
Maruti WagonR का इंजन और परफॉर्मेंस
आपको बता दें कि WagonR में दो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन्स मिलते हैं-
- 1.0L नॉर्मल पेट्रोल इंजन: ये इंजन 68.5PS की पावर और 91.1Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ये मैनुअल और AMT दोनों गियरबॉक्स के साथ आता है. ये उन खरीदारों के लिए बिल्कुल सही है जो ज्यादातर शहर में गाड़ी चलाते हैं और कार की कीमत कम रखना चाहते हैं.
- 1.2L नॉर्मल पेट्रोल इंजन: अगर आपका बजट इजाजत देता है, तो ये इंजन एक बेहतर चॉइस है. ये 90.9PS की पावर और 113.7Nm का टॉर्क देता है. इसमें आपको बिना ज्यादा जेब ढीली किए या माइलेज से समझौता किए बिना काफी बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूथ ड्राइविंग का एक्सपीरियंस मिलता है.
कंपनी का दावा है कि ये कार 33.47 km तक का माइलेज CNG वेरिएंट पर दे सकती है.
डिजाइन और प्रैक्टिकैलिटी
WagonR का डिजाइन स्टाइल से ज्यादा प्रैक्टिकैलिटी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसकी टॉल रूफ, सीधे पिलर्स और बड़ी विंडो इसे सड़क पर एक अलग पहचान देती हैं. ये बॉक्सी शेप केबिन के अंदर बेहतरीन स्पेस और ड्राइवर को शानदार विजिबिलिटी देने में मदद करता है. इसका लुक प्रीमियम होने के बजाय काफी सिंपल और प्रैक्टिकल है. इसके निचले वेरिएंट्स स्टील व्हील्स और ब्लैक कलर के बाहरी एलिमेंट्स के साथ काफी बेसिक लगते हैं, जबकि इसके ऊपरी वेरिएंट्स में अलॉय व्हील्स, फॉग लैंप्स, साइड मिरर्स पर टर्न इंडिकेटर्स, रियर वाइपर-वॉशर और बॉडी-कलर्ड एलिमेंट्स जोड़े गए हैं. इसके टॉप ZXi Plus वेरिएंट में अलॉय व्हील्स, फ्रंट फॉग लैंप्स, रियर डिफॉगर, रियर वाइपर-वॉशर और ऑप्शनल डुअल-टोन कलर्स मिलते हैं जो इसे काफी स्पोर्टी लुक देते हैं. इसका फ्लेक्स फ्यूल (Flex Fuel) वेरिएंट देखने में बिल्कुल स्टैंडर्ड पेट्रोल मॉडल जैसा ही है.
केबिन स्पेस और फीचर्स
WagonR के केबिन का पूरा फोकस स्पेस और आराम पर है. ऊंची छत के कारण इसमें बेहतरीन हेडरूम मिलता है, और इसकी सीधी सीटों के चलते कार में अंदर बैठना और बाहर निकलना बहुत आसान हो जाता है. Maruti Suzuki चुनिंदा डीलरशिप्स के जरिए इसमें एक ऑप्शनल स्विवेल-सीट किट भी देती है. इसमें वायर्ड एंड्रॉयड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले को सपोर्ट करने वाला 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, अलॉय व्हील्स, रियर वाइपर-वॉशर, रियर डिफॉगर, पावर-फोल्डिंग आउटसाइड मिरर्स, टैकोमीटर और ज्यादा स्पीकर्स मिलते हैं. बूट स्पेस की बात करें तो इसके पेट्रोल और फ्लेक्स फ्यूल वेरिएंट्स में 335 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है. हालांकि, इसके CNG वेरिएंट्स में सिलेंडर रखे होने के कारण आपको बूट स्पेस से पूरी तरह समझौता करना पड़ता है.
यह भी पढ़ें | सनरूफ, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम.. 13 लाख वाली SUV 2.7 लाख हो गई सस्ती, दिवाली में तगड़ी छूट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं