विज्ञापन
This Article is From May 05, 2016

एक बार फिर उठी ध्यानचंद को 'भारत रत्न' देने की मांग, राज्य सभा में सभी दलों का समर्थन

एक बार फिर उठी ध्यानचंद को 'भारत रत्न' देने की मांग, राज्य सभा में सभी दलों का समर्थन
ध्यानचंद और उनके पुत्र अशोक कुमार (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिलाने को लेकर कई बार अलग-अलग स्तर पर मांग उठती रही है, लेकिन हर बार मैदान के जादूगर ध्यानचंद मैदान के बाहर पिछड़ते रहे हैं। इस बार राज्य सभा के सदस्यों ने पार्टी लाइन से हटकर पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान को 'भारत रत्न' दिए जाने की मांग उठाई है।

मिथक बन चुकी हैं महान खिलाड़ी की कहानियां
सन 1928, 1932 और 1936 के ओलिंपिक खेलों में हैट्रिक गोल्ड मेडल जीतने वाले हॉकी के इस महान खिलाड़ी की कई यादगार कहानियां हैं जो मिथक बन गई हैं। लेकिन भारत रत्न सम्मान के लिए इनकी सिफारिश राजनेताओं तक नहीं पहुंच पा रही। ध्यानचंद के बेटे और पूर्व भारतीय कप्तान अशोक कुमार ने भी कई बार अलग-अलग स्तर पर इस बात की अहमियत समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे।

ब्रिटेन सरकार, हिटलर ने दिया सम्मान, देश में उपेक्षित
गुरुवार को जीरो आवर के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता चंद्रपाल सिंह यादव ने पूर्व भारतीय कप्तान मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग उठाई। चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा, "मेजर ध्यानचंद को ब्रिटिश सरकार और एडोल्फ़ हिटलर ने भी सम्मानित किया, लेकिन इसी देश में उन्हें सही सम्मान नहीं मिल पा रहा। उन्होंने भारतीय हॉकी की दुनिया भर में अलग पहचान बनाई थी।"

मोदी ने भी की थी मांग
उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए ध्यानचंद को भारत रत्न दिए जाने की बात कही थी। चंद्रपाल सिंह यादव की इस मांग का राज्य सभा में सबने पार्टी लाइन से हटकर स्वागत किया।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हॉकी के जादूगर, मेजर ध्यानचंद, महान खिलाड़ी, भारत रत्न की मांग, राज्य सभा, चंद्रपाल सिंह यादव, Hockey, Major Dhyanchand, Bharat Ratna, Demand, Rajya Sabha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com