विज्ञापन

8th Pay Commission: 68 लाख पेंशनर्स के लिए 67% पेंशन और 50% फैमिली पेंशन की मांग, जानें कितना होगा फायदा?

8th Pay Commission Pension Calculator: 8वें वेतन आयोग में 2.0 से लेकर 2.57 फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर कितनी बढ़ेगी 68 लाख पेंशनर्स की पेंशन? देखिए ₹25 हजार से लेकर ₹75 हजार की बेसिक पेंशन पर होने वाले फायदे का पूरा कैलकुलेशन.

8th Pay Commission: 68 लाख पेंशनर्स के लिए 67% पेंशन और 50% फैमिली पेंशन की मांग, जानें कितना होगा फायदा?
8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग को लेकर 68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर!
NDTV इंडिया

8th Pay Commission Pension Hike: 8वें वेतन आयोग को लेकर सरकारी कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स की भी उम्मीदें बढ़ गई हैं. कर्मचारी और पेंशनर्स संगठनों ने न्यूनतम बेसिक पेंशन ₹45,000 करने, आखिरी सैलरी का 67% पेंशन और 50% फैमिली पेंशन देने की मांग की है. वहीं, अगर सरकार मांग के अनुसार 2.0, 2.25 या 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू करती है, तो ₹25,000 से ₹75,000 तक की मौजूदा बेसिक पेंशन कितनी बढ़ सकती है? आइए समझते हैं..8वें वेतन आयोग में लाखों पेंशनर्स को क्या-क्या फायदा मिल सकता है.

68 लाख पेंशनर्स को मिलेगा फायदा

8वें वेतन आयोग से 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलने की उम्मीद है. यानी केंद्र सरकार के पेंशनर्स की संख्या कर्मचारियों से करीब 40% ज्यादा है. इनमें ज्यादातर पेंशनर्स ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) के तहत पेंशन लेते हैं. ऐसे में 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर तय होने के बाद उनकी बेसिक पेंशन भी बढ़ेगी.
 

पेंशनर्स के लिए कर्मचारी  संगठनों की क्या हैं मांगें?

  1. नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) और ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन (AIDEF) ने आखिरी बेसिक सैलरी का 67% पेंशन और 50% फैमिली पेंशन देने की मांग की है.
  2. वहीं , फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गनाइजेशंस (FNPO) चाहता है कि पेंशन को विभागीय बजट से पूरी तरह अलग कर भारत की संचित निधि के तहत लाया जाए. वहीं, ऑल इंडिया न्यू पेंशन स्कीम एम्प्लॉइज फेडरेशन (AINPSEF) ने सिविल कर्मचारियों के लिए भी वन रैंक वन पेंशन (OROP) की मांग की है.
  3. इंडियन रेलवे सुपरवाइजर्स एसोसिएशन (IRTSA) ने सभी पेंशन स्कीम में रिटायरमेंट और डेथ ग्रेच्युटी के साथ OROP की मांग रखी है. भारत पेंशनर्स समाज (BPS) ने न्यूनतम पेंशन ₹45,000, आखिरी वेतन का 67% पेंशन और 50% फैमिली पेंशन देने की मांग की है.

अभी कितनी मिलती है पेंशन?

फिलहाल OPS में पेंशन आखिरी बेसिक सैलरी या रिटायरमेंट से पहले के 10 महीनों की औसत सैलरी, जो भी ज्यादा हो, उसका 50% होती है. वहीं, फैमिली पेंशन आखिरी बेसिक सैलरी का 30% है. उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी की आखिरी बेसिक सैलरी 1 लाख  रुपये है, तो उसे 50,000 रुपये बेसिक पेंशन मिलेगी. संगठनों की मांग है कि इसे बढ़ाकर 67,000 रुपये किया जाए. इसी तरह, 1 लाख आखिरी बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी की फैमिली पेंशन 30,000 से बढ़ाकर 50,000 रुपये करने की मांग है.

2.0 से 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ जाएगी पेंशन?

अगर 8वें वेतन आयोग में 2.0 फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो ₹25,000 की बेसिक पेंशन बढ़कर ₹50,000, ₹50,000 की पेंशन ₹1 लाख और ₹75,000 की पेंशन ₹1.50 लाख हो सकती है.

वहीं, 2.25 फिटमेंट फैक्टर पर ये रकम क्रमशः ₹56,250, ₹1,12,500 और ₹1,68,750 हो सकती है. जबकि, 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर ₹25,000 की पेंशन ₹64,250, ₹50,000 की पेंशन ₹1,28,500 और ₹75,000 की पेंशन ₹1,92,750 तक पहुंच सकती है.

बता दें कि ये केवल संगठनों की मांग के अधार पर लगाया गया अनुमान हैं. असली बढ़ोतरी 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों और सरकार की मंजूरी के बाद ही तय होगी. वेतन आयोग मांग इनमें बदलाव भी कर सकता है.

यह भी पढ़ें | Gold-Silver Crash: दीवाली से पहले चांदी ₹2.41 लाख सस्ती हुई, सोना रिकॉर्ड हाई से ₹42,000 टूटा, जानें ताजा भाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
8th Pay Commission 2026, 8th Pay Commission News, 8th Pay Commission Pension Hike, 8th Pay Commission Pension Revision, 8th Pay Commission Pensioners Demands
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com