विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2017

मौजूदा चैंपियन स्टेन वावरिंका यूएस ओपन से बाहर

स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी वावरिंका ने अपने फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी दी.

मौजूदा चैंपियन स्टेन वावरिंका यूएस ओपन से बाहर
स्विस टेनिस खिलाड़ी स्टेन वावरिंका. (फाइल फोटो)
  • घुटने में ऑपरेशन से कारण मौजूदा यूएस ओपन चैंपियन ने लिया फैसला
  • इस साल किसी अन्य टूर्नामेंट में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे वावरिंका
  • वावरिंका ने अपने फेसबुक पेज पर साझा की यह जानकारी
पेरिस: मौजूदा यूएस ओपन चैंपियन स्टेन वावरिंका घुटने के ऑपरेशन के कारण अपने खिताब के बचाव के लिए न्यूयॉर्क नहीं जा पाएंगे. इसके साथ ही वह इस साल किसी अन्य टूर्नामेंट में भी नहीं खेल पाएंगे. विश्व में चौथे नंबर के खिलाड़ी और तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन स्टेन वावरिंका मांट्रियल और सिनसिनाटी एटीपी टूर्नामेंट से भी हट गए हैं. वह भी पिछले साल के यूएस ओपन के उप विजेता नोवाक जोकोविच की तरह 2017 के बाकी टूर्नामेंटों से बाहर रहेंगे.



यह भी पढ़ें :  रोजर फेडरर ने वावरिंका को हराकर पांचवीं बार इंडियन वेल्स खिताब जीता

फेसबुक पर दी जानकारी
स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी वावरिंका ने अपने फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा, आने वाले वर्षों में शीर्ष स्तर पर खुद को बनाए रखने के लिए यही एकमात्र समाधान था. यह निश्चित तौर पर निराशाजनक है, लेकिन मैंने आगे की योजना बनानी शुरू कर दी है. मैं इस खेल को चाहता हूं और मैं अपने शीर्ष स्तर पर पहुंचने और कई वर्षों तक खेलने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा. मैं आप सभी से अब 2018 में मिलूंगा.

वीडियो देखें : सेरेना विलियम्स ने बहन वीनस को हराकर जीता 23वां ग्रैंडस्लैम, रचा इतिहास



विम्बलडन में भी चोट से जूझ रहे थे
गुरुवार को वावरिंका ने स्वीकार किया था कि विम्बलडन में रूसी खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव से पराजय के दौरान वह घुटने की चोट से जूझ रहे थे.

(इनपुट भाषा)


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stan Wawrinka, US Open
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com