विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2017

चीन ओपन: इस खिलाड़ी ने करियर में पहली बार मारिया शारापोवा को हराया

दुनिया की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सिमोना हालेप ने करियर में पहली बार रूस की स्टार खिलाड़ी और पूर्व नंबर-1 मारिया शारापोवा को मात दी.

चीन ओपन: इस खिलाड़ी ने करियर में पहली बार मारिया शारापोवा को हराया
एक मैच के दौरान रिटर्न करतीं रूसी टेनिस स्टार मारिया शारापोवा. (फाइल फोटो)
  • रोमानियाई खिलाड़ी ने मारिया शारापोवा को हराया
  • हालेप ने शारापोवा को 6-2, 6-2 से शिकस्त दी
  • इस जीत से क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं हालेप
बीजिंग: दुनिया की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सिमोना हालेप ने करियर में पहली बार रूस की स्टार खिलाड़ी और पूर्व नंबर-1 मारिया शारापोवा को मात दी. हालेप ने बुधवार को चीन ओपन में शारापोवा को 6-2, 6-2 से शिकस्त देकर महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. पूरे मैच में वाइल्ड कार्ड धारक शारापोवा रोमानियाई खिलाड़ी की सर्विस से काफी परेशान दिखीं.

यह भी पढ़ें : टेनिस: महिला डबल्‍स वर्ग में भारत की सानिया मिर्जा दूसरे दौर में पहुंचीं

मैच के बाद शारापोवा ने कहा, 'वह पूरे मैच में शानदार खेलीं. हमारे बीच हुए पिछले मुकाबलों की अपेक्षा शायद मेरे खिलाफ यह उनका सर्वश्रेष्ठ खेल था. मैं ज्यादा अच्छा नहीं खेल पाई.' उन्होंने कहा, 'वह गेंद को लगातार अच्छे से मार रही थीं. ज्यादा गलतियां नहीं कर रही थीं. उनकी सर्विस काफी शानदार थी. उन्होंने सभी चीजें अच्छी कीं.'

VIDEO: सेरेना विलियम्स ने बहन वीनस को हराकर जीता 23वां ग्रैंडस्लैम, रचा इतिहास

क्वार्टर फाइनल में हालेप का सामना पोलैंड की एगनिस्का रद्वांस्का और रूस की दारिया कसाटकिना के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Simona Halep, China Open Tennis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com