वोज्नियाकी ने वीनस विलियम्स को सीधे सेटों में शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया.
- वोज्नियाकी ने वीनस को लगातार सेटों में 6-4, 6-4 से शिकस्त दी
- दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला 89 मिनट तक चला
- आंद्रिया हलावाकोवा और टिमए बाबोस ने युगल वर्ग का खिताब जीता
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सिंगापुर:
डेनमार्क की कैरोलीन वोज्नियाकी ने दिग्गज टेनिस खिलाड़ी अमेरिका की वीनस विलियम्स को हराकर महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) फाइनल्स का खिताब अपने नाम किया. रविवार देर रात खेले गए इस मैच में वोज्नियाकी ने अमेरिकी खिलाड़ी वीनस को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से शिकस्त दी. सिंगापुर के इंडोर स्टेडियम में दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला 89 मिनट तक चला.
यह भी पढ़ें : जब चलते मैच के बीच रूसी टेनिस खिलाड़ी स्वेतलाना कुज़नेत्सोवा ने काट डाले अपने बाल
VIDEO: सेरेना विलियम्स ने बहन वीनस को हराकर रचा इतिहास
इससे पहले चेक गणराज्य की आंद्रिया हलावाकोवा और हंगरी की टिमए बाबोस ने डब्ल्यूटीए फाइनल्स के महिला युगल का खिताब अपने नाम किया. इस जोड़ी ने फाइनल में नीदरलैंड्स की किकि बेर्टेस और स्वीडन की योहान लार्सन को 4-6, 6-4, 10-5 से शिकस्त दी थी.
यह भी पढ़ें : जब चलते मैच के बीच रूसी टेनिस खिलाड़ी स्वेतलाना कुज़नेत्सोवा ने काट डाले अपने बाल
वीनस ने फ्रांस की कैरोलिना गार्सिया को मात देकर टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में कदम रखा था. वहीं, कैरोलीन वोज्नियाकी ने चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा को मात देते हुए फाइनल में प्रवेश किया था. मैच के बाद वोज्नियाकी ने कहा, इससे ज्यादा खुशी मुझे और क्या होगी. मेरे लिए यह साल बेहतरीन रहा है. पिछला साल चोट के कारण मुश्किल था, लेकिन मैंने अपने संघर्ष से वापसी की और आज यहां खड़ी हूं. यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है.No better way to end the season than to win the Year End Championship!Thanks to my team and everyone who supported me, I'll see you in 2018! pic.twitter.com/o3weWumrBF
— Caroline Wozniacki (@CaroWozniacki) October 29, 2017
VIDEO: सेरेना विलियम्स ने बहन वीनस को हराकर रचा इतिहास
इससे पहले चेक गणराज्य की आंद्रिया हलावाकोवा और हंगरी की टिमए बाबोस ने डब्ल्यूटीए फाइनल्स के महिला युगल का खिताब अपने नाम किया. इस जोड़ी ने फाइनल में नीदरलैंड्स की किकि बेर्टेस और स्वीडन की योहान लार्सन को 4-6, 6-4, 10-5 से शिकस्त दी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं