एशियाई चैम्पियनशिप में यह एमसी मेरीकॉम का पांचवां स्वर्ण है
- अमिताभ बच्चन ने संदेश में लिखा, क्या शानदार चैंपियन हैं
- प्रियंका चोपड़ा ने लिखा-भारत की बेटी, हमेशा एक विजेता
- अनिल कपूर और श्रद्धा कपूर ने भी दी इस बॉक्सर को बधाई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:
अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और अनिल कपूर समेत बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भारत की दिग्गज महिला मुक्केबाज मेरीकॉम को एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है. अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और अनिल कपूर सहित कई सितारों ने ट्वीट कर मेरीकॉम को बधाई दी. उल्लेखनीय है कि मेरीकॉम ने एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में 48 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा के फाइनल में उत्तर कोरिया की मुक्केबाज हयांग मी किम को मात देकर सोना जीता. यह एशियाई चैम्पियनशिप में मेरीकॉम का पांचवां और 48 किलोग्राम वर्ग में पहला स्वर्ण पदक था.
यह भी पढ़ें: एमसी मेरीकॉम ने एशियाई चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मेरीकॉम के जीवन की कहानी को प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म 'मेरीकॉम' के जरिए बड़े पर्दे पर भी दिखाया जा चुका है.बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन ने पांच बार विश्व विजेता रही मेरीकॉम को ट्वीट कर बधाई दी. उन्होंने लिखा, मेरीकॉम ने एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप का स्वर्ण पदक जीत लिया. उन्होंने एक बार फिर यह कर दिखाया. क्या शानदार चैम्पियन हैं.
प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया, सुबह उठकर अच्छी खबर सुनी. बधाई हो मेरीकॉम. मैं जानती हूं कि तुमने किस प्रकार का संघर्ष किया है. मुझे तुम पर गर्व है. भारत की बेटी, हमेशा एक विजेता.
वीडियो: एमसी मेरीकॉम के साथ विशेष बातचीत
अनुपम खेर ने कहा, जय हो. मेरीकॉम ने एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में अपना पांचवां स्वर्ण पदक जीत लिया. अनिल कपूर ने अपने संदेश में लिखा, 'स्वर्ण जीतने पर बधाई हो चैम्पियन मेरीकॉम. आपकी खेल भावना हमारे लिए एक प्रेरणा है. एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के संदेश लिखा, एक बार फिर बाजी मार ली! पांचवां स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई हो मेरीकॉम. आप सच में एक प्रेरणा हैं. डायना पेंटी ने संदेश लिखा, 'जज्बा, क्षमता और गौरव. एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप जीतने पर बधाई हो मैरीकॉम. आप हमेशा हमें प्रेरित और गौरवान्वित करती हैं.

T 2705 - Mary Kom wins Asian Boxing Championships GOLD ...
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 8, 2017
she has done it again !! what a CHAMPION !! GOLDEN GLOVES !! pic.twitter.com/3jNT2Bj9UO
प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया, सुबह उठकर अच्छी खबर सुनी. बधाई हो मेरीकॉम. मैं जानती हूं कि तुमने किस प्रकार का संघर्ष किया है. मुझे तुम पर गर्व है. भारत की बेटी, हमेशा एक विजेता.
वीडियो: एमसी मेरीकॉम के साथ विशेष बातचीत
अनुपम खेर ने कहा, जय हो. मेरीकॉम ने एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में अपना पांचवां स्वर्ण पदक जीत लिया. अनिल कपूर ने अपने संदेश में लिखा, 'स्वर्ण जीतने पर बधाई हो चैम्पियन मेरीकॉम. आपकी खेल भावना हमारे लिए एक प्रेरणा है. एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के संदेश लिखा, एक बार फिर बाजी मार ली! पांचवां स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई हो मेरीकॉम. आप सच में एक प्रेरणा हैं. डायना पेंटी ने संदेश लिखा, 'जज्बा, क्षमता और गौरव. एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप जीतने पर बधाई हो मैरीकॉम. आप हमेशा हमें प्रेरित और गौरवान्वित करती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं