विज्ञापन

जयदीप अहलावत का बॉलीवुड को लेकर खुलासा, बोले- कई स्टार्स ठीक से हिंदी बोल और लिख नहीं सकते

नए जमाने के एक्टर्स को हिंदी बोलना नहीं आता. जयदीप अहलावत ने एक बहुत चौंकाने वाली बात बताई है.  सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि उनकी बात में दम है.

जयदीप अहलावत का बॉलीवुड को लेकर खुलासा, बोले- कई स्टार्स ठीक से हिंदी बोल और लिख नहीं सकते
कई स्टार्स ठीक से हिंदी बोल और लिख नहीं सकते
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर्स के बारे में हमेशा से चर्चा होती रही है. हिंदी सिनेमा में काम करने वाले एक्टर्स ढंग से हिंदी बोल भी नहीं सकते. अनुराग कश्यप से लेकर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री तक ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मौजूदा हालत पर कॉमेंट कर चुके हैं. नए जमाने के एक्टर्स को हिंदी बोलना नहीं आता. अब जयदीप अहलावत ने एक बहुत चौंकाने वाली बात बताई है.


 सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि उनकी बात में दम है. उन्होंने कहा है कि सच में कुछ ऐसे हिंदी एक्टर हैं जिन्हें हिंदी ठीक से पढ़ने में मुश्किल होती है. बहुत ज्यादा तो नहीं, लेकिन ऐसे एक्टर हैं जरूर.हिंदी सिनेमा कही जाने वाली इंडस्ट्री के लिए सच कहूं तो यह बहुत दुख की बात है. यहां तक कि कई लोग तो सेट पर हिंदी बोलते भी नहीं हैं.

यह भी पढ़ें- 12 की उम्र में लिखे फिल्मों के लिए गाने, 45 की उम्र में 17 की लड़की से शादी, पढ़ें 'आवाज के जादूगर' के दिलचस्प किस्से

 इससे पहले इस मुद्दे पर विवेक अग्निहोत्री ने बात की थी, उन्होंने लिखा था, "फिल्म बिजनेस के टिके रहने के लिए स्टार-एक्टर्स रूरी हैं, लेकिन कोई भी नया स्टार उम्मीद जगाने वाला नहीं है. अगर आप 20-35 साल की उम्र के ग्रुप से किसी को कास्ट करना चाहें, तो आपको शायद ही कोई हीरो या हीरोइन मिले. जो कुछ हैं भी, वे न तो हिंदी बोल पाते हैं, न ही इमोशन दिखा पाते हैं. 

जयदीप अहलावत के बारे में 

जयदीप अहलावत मशहूर एक्टर हैं, वह अपने दमदार अभिनय और किरदारों में आसानी से ढल जाने की खूबी के लिए जाने जाते हैं. उनका जन्म 8 फरवरी 1980 को हरियाणा के रोहतक जिले के खरकरा गांव में हुआ था. उनका वास्तविक नाम जय किशन अहलावत है.  उन्होंने अभिनय करियर की शुरुआत 2010 में फिल्म 'आक्रोश' और 'खट्टा मीठा' से किया. वह अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' (2012) में शाहिद खान के किरदार से दिखे थे.  इसके बाद उन्होंने 'राजी', 'महाराज' और वेब सीरीज 'पाताल लोक' में हाथीराम चौधरी के शानदार किरदार से उन्हें अपार लोकप्रियता मिली. 
 

ये Video भी देखें: भक्ति Vs भौकाल - 'हनुमान अंश' ने कमाए 130 करोड़, 'मिर्जापुर' 100 करोड़ के पार Shahrukh Khan-Rani Mukherjee

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaideep Ahlawat  instagram, Jaideep Ahlawat News, Bollywood Hindi News, Bollywood Stars, Jaideep Ahlawat Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com