विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने पकड़े दो शार्प शूटर, अमिताभ बच्चन का पोस्ट, ' बच गए'

बॉलीवुड स्टार्स को धमकियों के बीच अमिताभ बच्चन का ट्वीट सामने आया है, जिसमें उन्होंने लिखा है बच गए. बता दें कि लॉरेंस गैंग की धमकियों के बीच अमिताभ बच्चन के घर की सुरक्षा भी कड़ी की गई है.

दिल्ली पुलिस ने पकड़े दो शार्प शूटर, अमिताभ बच्चन का पोस्ट, ' बच गए'
फैंस का अभिवादन करते हुए अमिताभ बच्चन (फाइल फोटो)

बॉलीवुड स्टार्स को धमकी के बीच अमिताभ बच्चन का एक ट्वीट चर्चा में है, जिसमें उन्होंने लिखा है, बच गए. इसे लेकर यूजर्स तरह तरह के कयास लगा रहे हैं. बता दें लॉरेंस गैंग की तरह से कई सुपरस्टार्स को धमकी की खबरें सामने आई हैं, इसी बीच आज दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के ऑपरेशन में लॉरेंस गैंग के 2 शूटरों को अरेस्ट किया गया. इनमें से एक किसी बड़े अभिनेता के घर पर फायरिंग करने का प्लान बना रहे थे. इस काम को अंजाम देने की पूरी तैयारी भी हो चुकी थी, लेकिन सही वक्त पर शूटर को दबोच लिया गया. वहीं दूसरे शूटर को दिल्ली में एक कारोबारी पर फायरिंग करने का काम सौंपा गया था. अमृतसर में कुछ दिन पहले हुए इन्फ्लुएंसर मैड संधू हत्याकांड में भी ये शूटर आरोपी था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें कि अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने बंगले जलसा को लेकर भी चर्चा में हैं. उनकी भाभी रमोला ने 1993 में उस गिफ्ट डीड को चुनौती दी है, जिसके जरिए इस प्रोपर्टी के मालिकाना हक जया बच्चन को ट्रांसफर किया गया था. रमोला ने दावा किया है कि ये उनकी जानकारी के बिना हुआ.  अंधेरी स्थित डिप्टी रजिस्ट्राप ऑफ कॉओपरेटिव सोसाइटीज के दफ्तर तक ये शिकायत पहुंच गई है. बता दें कि जलसा वही जगह है जहां अमिताभ अपने फैंस से मिलते हैं. इसमें लंबे समय से चली आ रही संडे मीटिंग भी शामिल है. 

अमिताभ बच्चन की पत्नी अजिताभ ने पत्नी रमोला ने पिछले 7 महीनों में रिजस्ट्रेशन अधिकारियों के पास कई शिकायतें दर्ज करवाई हैं. उन्होंने दावा किया कि गिफ्ट डीड के जरिए जया को मालिकाना हक ट्रांसफर किए जाने से पहले ये संपत्ति मूल रूप से उनके नाम पर रजिस्टर्ड थी. कपोल हाउसिंग सोसाइटी के रिकॉर्ड में जया बच्चन ही मालिक हैं वही महाराष्ट्र सरकार के प्रोपर्टी रिकॉर्ड में अभी भी रमोला का नाम दर्ज है. इस मामले को लेकर अमिताभ या जया बच्चन ने कोई रिएक्शन नहीं दिया. अभिषेक बच्चन के प्रवक्ता ने इस पर कमेंट करने से इंकार कर दिया और परिवार का आंतरिक मामला बताया. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Lawrance Bishnoi, Bollywood Stars Anger
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com