एंडी मरे इस समय चोट के कारण प्रतियोगी टेनिस से बाहर हैं (फाइल फोटो)
- यह एंडी मरे और पत्नी किम की दूसरी संतान
- वर्ष 2015 में हुआ था इन दोनों का विवाह
- चोट के कारण अभी प्रतियोगी टेनिस से बाहर हैं मरे
लंदन:
ब्रिटेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे और उनकी पत्नी किम के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है. यह मरे और किम की दूसरी संतान है. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मरे और किम ने 2015 में शादी की थी. उनकी पहले से एक बेटी सोफिया है. सोफिया का जन्म 2016 में हुआ था. एंडी मरे ने जुलाई में अपनी पत्नी के एक बार फिर गर्भवती होने की जानकारी दी थी.मरे ने मंगलवार रात को एक प्रदर्शनी मैच में हिस्सा लिया था. हिप इंजुरी के कारण वे टेनिस जगत से बाहर थे.
यह भी पढ़ें: टॉप-10 से बाहर हुए नोवाक जोकोविच और एंडी मरे
इस चोट के कारण मरे को अपनी नंबर वन रैंकिंग भी गंवानी पड़ी. स्पेन के राफेल नडाल इस समय दुनिया के नंबर वन पुरुष टेनिस खिलाड़ी हैं.
वीडियो: बड़ी बहन वीनस को हराकर सेरेना विलियम्स बनी चैंपियन
इस प्रदर्शनी मैच में स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर ने मरे को 6-3, 3-6, 10-6 से मात दी. इस मैच के बाद ही मरे ने अपनी दूसरी बेटी के जन्म की जानकारी साझा की थी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Andy Murray, Baby Girl