भाग्यलक्ष्मी सीरियल की मलिश्का यानी मायरा मिश्रा मां बन गई हैं. इसका ऐलान उन्होंने और उनके पति राजुल यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया है. दरअसल, धनतेरस से पहले मायरा मिश्रा के घर लक्ष्मी आ गई हैं, जिसके चलते कपल ने बेटी की पहली तस्वीर फैंस के साथ शेयर की. पोस्ट में कपल अपनी बेटी के छोटे छोटे पैरों को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट के साथ शेयर की गई फोटो में उन्होंने लिखा, ब्लेस्ड विद अ बेबी गर्ल और ढेर सारा प्यार मायरा और राहुल.
मायरा बनीं मां
कपल ने फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, एक सपना जिसे हमने संजो कर रखा था, अब हमारी बांहों में है. हमारा हमेशा के लिए साथ शुरू हो गया है और यह एक बेटी है. इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
ये भी पढे़ं- बिहार में बच्चे के जन्म के बाद महिलाएं गातीं हैं मनोज तिवारी का ये भोजपुरी का गाना, दो साल पहले हुआ वायरल
मायरा के बारे में
मायरा मिश्रा भाग्यलक्ष्मी सीरियल के लिए जानी जाती हैं, जिसमें उनका मलिश्का का नेगेटिव किरदार फैंस को काफी पसंद आया था. इसके चलते सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ गईं. वहीं 1 मिलियन फॉलोअर्स के लिए पिछले काफी समय से वह अपनी प्रेग्नेंसी के खास पलों को शेयर कर रही थीं, जिसके बाद अब उनका लेटेस्ट पोस्ट वायरल हो रहा है.
मायरा ने कब की शादी
मायरा मिश्रा और राजुल यादव के बारे में बात करें तो दोनों की मुलाकात एक शादी में हुई थी. जहां मायरा अपनी एक दोस्त की शादी में पहुंची थीं, जिस दौरान राजुल की उन पर नजर पड़ी. वहीं फिर एक कॉमन फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में दोनों मिले. इसके बाद दोनों के बीच बातों का सिलसिला बढ़ा और दोस्ती प्यार में बदल गई. वहीं डेटिंग के दो साल बाद फरवरी 2025 में दोनों ने शादी कर ली. वहीं उनकी बेटी हाल ही में हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं