हर माता-पिता अपने बच्चे के लिए ऐसा नाम चुनना चाहते हैं जो सुनने में खूबसूरत होने के साथ-साथ एक खास और गहरा अर्थ भी रखता हो. बच्चे का नाम सिर्फ उसकी पहचान नहीं बनता, बल्कि उसके व्यक्तित्व और संस्कारों की झलक भी उसमें दिखाई देने वाली माना जाता है. यही कारण है कि कई माता-पिता अपने बेटे के लिए ऐसा नाम चुनना चाहते हैं, जो सुनने में सुंदर होने के साथ-साथ पॉजिटिव अर्थ और दिल को छूने वाला हो. अगर, आप अपने नन्हे मेहमान के लिए कोई प्यारा, यूनिक और दिल को छू लेने वाला नाम खोज रहे हैं, तो यहां हम आपके कुछ ऐसे खूबसूरत नाम लेकर आए हैं, जिनका अर्थ और महत्व जानकर आपका दिल खुश हो जाएगा.
क्लारा
क्लारा लैटिन मूल का नाम है जो क्लारस से बना है, जिसका अर्थ चमकदार, साफ या प्रसिद्ध है. चमक से जुड़ा होने के कारण इसमें एक खुशनुमा और उत्साह बढ़ाने वाला गुण है, जबकि क्लारा शब्द शानदार और बोलने में आसान है.
लूसियन
लूसियन लैटिन नाम लूसियानस से बना है, जो लक्स से जुड़ा है, जिसका अर्थ रोशनी है. यह नाम रोशनी और चमक से गहराई से जुड़ा है. यह नाम अलग और पूरी तरह से यूनिक लगता है.
नोरा
नोरा एक छोटा, खूबसूरत और क्लासिक नाम है. इसे अक्सर Eleanor या Honora का छोटा रूप माना जाता है. वहीं, इससे जुड़ा अरबी नाम Noor है, जिसका अर्थ रोशनी होता है. इसी वजह से नोरा नाम को भी सौम्यता से जोड़कर देखा जाता है.
किरण
भारत में किरण बहुत ही प्रसिद्ध नाम है, जो संस्कृत से लिया गया है. इसका अर्थ रोशनी की किरण या प्रकाश की किरण होता है. यह नाम उम्मीद, सकारात्मकता और उजाले का प्रतीक माना जाता है.
अलीना
अलीना एक खूबसूरत लड़कियों का नाम है, जो यूरोप के कई देशों में बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. कुछ परंपराओं में इसका संबंध चमक या उज्ज्वलता से है. अलीना बोलने में भी आसान और सिंपल लगता है.
रवि
भारत में रवि नाम बहुत ही ज्यादा रखा जाता है. रवि संस्कृत का नाम है, जिसका अर्थ सूर्य होता है. भारतीय संस्कृति में सूर्य को प्रकाश, ऊर्जा और जीवन का स्रोत माना जाता है. इसलिए यह नाम चमक और सकारात्मकता का प्रतीक है.
फीबी
फीबी एक प्राचीन यूनानी नाम है, जिसका अर्थ उज्ज्वल, शुद्ध या चमकदार होता है. ग्रीक पौराणिक कथाओं में भी इस नाम का खास महत्व है. यह नाम रोशनी और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा हुआ है.
जोहार
जोहार एक हिब्रू नाम है, जिसका अर्थ प्रकाश, चमक या तेज होता है. यह नाम सीधे तौर पर उजाले और चमक से जुड़ा है. यह नाम यूनिक होने के साथ-साथ बोलने में आसान लगता है.
ऑरेलिया
ऑरेलिया एक लैटिन नाम है, जिसका अर्थ सुनहरा होता है. यह नाम सोने की चमक और सूरज की सुनहरी रोशनी की याद दिलाता है. ऑरेलिया नाम बहुत यूनिक है, जो भी एक बार इस नाम को सुनेगा, तो इस नाम के बारे में जानने की कोशिश जरूर करेगा.
बोधि
बोधि संस्कृत से लिया गया नाम है, जिसका अर्थ ज्ञान, जागृति या आत्मिक प्रकाश होता है. बौद्ध परंपरा में यह नाम विशेष महत्व रखता है. यह केवल बाहरी नहीं, बल्कि अंदरूनी रोशनी और समझदारी का प्रतीक माना जाता है.
यह भी पढ़ें:- कॉकरोच और कीड़े-मकोड़े को भगाने के लिए 5 केमिकल-फ्री उपाय, तुरंत दिखेगा असर
यह भी पढ़ें:- तेल की बोतल की चिकनाहट कैसे साफ करें? जानिए तेल की डोली के बाहर चिपचिपापन हटाने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें स्टेनलेस स्टील और पीतल की बोतल साफ करने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- रसोई के गंदे और चिकनाई भरे तौलिए मिनटों में होंगे साफ, अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं