विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2018

ALL ENGLAND OPEN: पहले ही दौर में हारकर बाहर हुए बी. साईं प्रणीत

 प्रणीत को दक्षिण कोरिया के सान वान हो ने तीन गेमों तक चले मुकाबले में मात दी.

ALL ENGLAND OPEN: पहले ही दौर में हारकर बाहर हुए  बी. साईं प्रणीत
बी. साईं प्रणीत
  • दक्षिण कोरिया के सान वान हो ने हराया
  • सान वान हो ने 13-21, 21-15, 21-11 से मात दी
  • मनु अत्री और बी. सुमित रेड्डी की जोड़ी भी पहले दौर में हारी
नई दिल्ली: भारत के बी. साई प्रणीत को बुधवार को ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के पुरुष सिंगल्स के पहले दौर के मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा है.  प्रणीत को दक्षिण कोरिया के सान वान हो ने तीन गेमों तक चले मुकाबले में 13-21, 21-15, 21-11 से मात देते हुए बाहर का रास्ता दिखाया. 

प्रणीत ने पहला गेम जीत वान को संकट में डाल दिया था, लेकिन दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी ने बेहतरीन वापसी करते हुए लगातार दो गेम जीत अगले दौर में प्रवेश किया. प्रणीत ने पहला गेम आसानी से अपने नाम किया और पहला अंक लेकर वान पर दबाव बनाना शुरू कर दिया. भारतीय खिलाड़ी ने इस बढ़त को 10-4 तक पहुंचा दिया. यहां से वान की वापसी मुश्किल हो गई और लगातार पिछड़ते चले गए. प्रणीत ने बिना किसी परेशानी के पहला गेम अपने नाम किया. 

यह भी पढ़ें : ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन में बड़ा उलटफेर, गत उपविजेता रतचानोक इंतानोन पहले राउंड में बाहर

प्रणीत ने दूसरे गेम में भी 4-2 से बढ़त ले ली थी लेकिन वान ने स्कोर 4-4 से बराबर कर लिया। यहां से वान ने प्रणीत को आगे नहीं निकलने दिया और दूसरा गेम 21-15 से अपने नाम ककर मुकाबला तीसरे गेम में पुहंचा दिया. तीसरे गेम में भी वान पूरी तरह से प्रणीत पर हावी रहे और शुरू में ही 6-1 की बढ़त ले ली जिसे उन्होंने अंत तक कायम रखा और मुकाबला जीत ले गए. अगले दौर में वान का सामना इंडोनेशिया के जोनाटन क्रिस्टी से होगा। 

VIDEO: सायना नेहवाल ने कुछ दिन पहले कहा कि वह विश्व नंबर-1 खिलाड़ी बनना चाहती हैं. 
वहीं पुरुष युगल में भारत के मनु अत्री और बी. सुमित रेड्डी की जोड़ी भी पहले दौर में हार कर बाहर हो गई. इस जोड़ी को इंग्लैंड के मार्कस एलिस और क्रिस लैंगरिड्ज ने सीधे गेमों में 22-20, 21-12 से मात देते हुए बाहर का रास्ता दिखाया.

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
B Sai Praneeth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com