विज्ञापन

एशियन गेम्स डे 11: लवलीना का पंच, निशा का दांव, नीरू का निशाना, 30 सितंबर को होगी मेडल की बरसात!

एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन का खेल कल जाएगा. जहां भारतीय खिलाड़ियों के पास काफी सारे पदक अपने नाम करने का सुनहरा मौका है.

एशियन गेम्स डे 11: लवलीना का पंच, निशा का दांव, नीरू का निशाना, 30 सितंबर को होगी मेडल की बरसात!
नीरू ढांडा और लवलीना बोरगोहेन

एशियन गेम्स 2026 का खुमार हर किसी के सिर पर छाया हुआ है. टूर्नामेंट के 10 दिन बीत चुके हैं. 11वें दिन का खेल कल (30 सितंबर) जाएगा. जहां भारतीय खिलाड़ियों के पास काफी सारे पदक अपने नाम करने का सुनहरा मौका है. विशेष रूप से भारतीय एथलीट जिन खेलों में हिस्सा लेंगे. उसमें तीरंदाजी, मुक्केबाजी, शूटिंग, कुश्ती, हॉकी, स्क्वैश और साइक्लिंग समेत 13 से अधिक खेल हैं. 11वें दिन का आगाज हो. उससे पहले बात करें कल के शेड्यूल के बारे में तो वह कुछ इस प्रकार हैं- 

तीरंदाजी

सुबह 5:55 बजे - महिला कंपाउंड टीम सेमीफाइनल- भारत बनाम दक्षिण कोरिया
सुबह 6:25 बजे से - महिला कंपाउंड टीम पदक मुकाबले 
सुबह 7:55 बजे - कंपाउंड मिश्रित टीम सेमीफाइनल - भारत बनाम थाईलैंड
सुबह 8:50 बजे - कंपाउंड मिश्रित टीम पदक मुकाबले
सुबह 10:55 बजे - पुरुष कंपाउंड टीम सेमीफाइनल - भारत बनाम दक्षिण कोरिया
सुबह 11:25 बजे - पुरुष कंपाउंड टीम पदक मुकाबले

मुक्केबाजी 

सुबह 10:15 बजे - प्रिया घनघास बनाम यांग चेंगयू (चीन) - महिला 60 किग्रा सेमीफाइनल
सुबह 10:45 बजे - लवलीना बोरगोहेन बनाम नताल्या बोगदानोवा (कजाखस्तान) - महिला 75 किग्रा सेमीफाइनल
दोपहर 12:00 बजे - कपिल पोखरिया vs तुराबेक खाबिबुल्लायेव (उज्बेकिस्तान) - पुरुष 90 किग्रा सेमीफाइनल

ट्रैक साइक्लिंग

सुबह 6:30 बजे - पुरुष स्प्रिंट क्वालिफाइंग
सुबह 7:00 बजे - महिला कीरिन पहला राउंड
सुबह 11:58 बजे - महिला टीम पर्स्यूट कांस्य पदक मुकाबला
दोपहर 12:37 बजे - महिला कीरिन स्वर्ण पदक रेस

ई-स्पोर्ट्स 

सुबह 5:30 बजे - भारत बनाम हांगकांग
सुबह 8:00 बजे - भारत बनाम दक्षिण कोरिया
सुबह 10:30 बजे - भारत बनाम चीनी ताइपे

गोल्फ

सुबह 3:00 बजे - पुरुष व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धा का पहला राउंड
सुबह 7:50 बजे - महिला व्यक्तिगत स्पर्धा का पहला राउंड

हॉकी

दोपहर 3:30 बजे - महिला सेमीफाइनल - भारत बनाम दक्षिण कोरिया

जूडो

सुबह 7:30 बजे से - अस्मिता डे (-48 किग्रा) प्रारंभिक दौर
दोपहर 1:30 बजे - कांस्य पदक मुकाबला (योग्यता मिलने पर)
दोपहर 1:50 बजे - फाइनल (योग्यता मिलने पर)

सेपक टकरॉ

सुबह 5:30 बजे - भारतीय महिला टीम बनाम वियतनाम
सुबह 6:30 बजे - भारतीय पुरुष टीम बनाम लाओस
सुबह 10:30 बजे - भारतीय महिला टीम बनाम फिलीपींस

शूटिंग

सुबह 6:10 बजे - अनीश भानवाला - 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल क्वालिफिकेशन
सुबह 6:30 बजे - ट्रैप मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन

स्पोर्ट क्लाइम्बिंग

सुबह 9:00 बजे - दीपु मल्लेश - पुरुष स्पीड क्वालिफिकेशन
शाम 4:36 बजे  जोगा पूर्ति - महिला स्पीड क्वार्टरफाइनल

स्क्वैश

सुबह 6:30 बजे - महिला टीम क्वार्टरफाइनल - भारत बनाम सिंगापुर
सुबह 11:00 बजे - पुरुष टीम क्वार्टरफाइनल - भारत बनाम कुवैत

कुश्ती

सुबह 7:00 बजे - निशा दहिया बनाम पाक सोल-गुम (उत्तर कोरिया)
सुबह 7:45 बजे - सुनील कुमार बनाम ग्रीको रोमन 87 किग्रा क्वार्टरफाइनल
दोपहर 2:50 बजे - सुनील कुमार के पदक मुकाबले (योग्यता मिलने पर)
दोपहर 3:50 बजे - निशा दहिया के पदक मुकाबले (योग्यता मिलने पर)

कैनो स्लैलम

सुबह 7:00 बजे - पुरुष कायक सिंगल सेमीफाइनल
सुबह 8:00 बजे - महिला कैनो सिंगल सेमीफाइनल

टेनिस

पुरुष एकल तीसरा दौर - सुमित नागल, धाक्षिनेश्वर सुरेश
पुरुष युगल क्वार्टरफाइनल
मिश्रित युगल दूसरे दौर के मुकाबले

नौकायन 

सुबह 7:30 बजे से विभिन्न श्रेणियों में भारत के नाविक एक्शन में रहेंगे, जिनमें मही वर्मा, विष्णु सरवनन, नेत्रा कुमानन, कट्या इडा कोएल्हो समेत कई खिलाड़ी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान बॉर्डर से इंटरनेशनल बुलंदी तक, कश्मीर की बेटी अभिलव कौर की गोल्ड मेडल वाली प्रेरक कहानी


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com