जापान में खेले जा रहे एशियन गेम्स में जहां गुरुवार का दिन भारत के लिए खासा मिला-जुला रहा. जहां भारत को पांच पदक मिले, तो कुछ निराशा भी हिस्से में आई. एथलेटिक्स से दो, जबकि वुशु, शूटिंग और रोइंग से एक-एक पदक मिले. जिसके साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या 17 हो गई है. भारत की झोली में जो 17 पदक आएं हैं. उसमें एक स्वर्ण, सात रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को दक्षिण कोरिया को 8 -2 से हर दिया. भारत के लिये फॉरवर्ड अभिषेक (14वां और 38वां मिनट), दिलप्रीत सिंह (26वां और 32वां) ने दो दो गोल किये जबकि शिलानंद लाकड़ा (चौथा), सुखजीत सिंह (नौवां), कप्तान हरमनप्रीत सिंह (11वां) और राजिंदर सिंह (60वां) ने एक एक गोल दागा. कोरिया के लिये किम जाएहो (42वां) और किम योंगबोक (52वां) ने गोल किए. भारत ने इससे पहले इंडोनेशिया को 13-1 और श्रीलंका को 16-1 से हराया था. अब भारत का सामना 26 सितंबर को जापान से होगा. चलिए बाकी कुछ परिणाम के बारे में भी जान लीजिए
चोट के कारण मुक्केबाज सुमित रिटायर
भारतीय मुक्केबाज सुमित एशियाई खेलों में इराक के अल सारे अली के खिलाफ पुरुषों के 70 किलो प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चोट के कारण बाहर हो गए.
हरियाणा के 23 वर्ष के सुमित पहले दो दौर में आगे थे लेकिन तीसरे दौर में एक मुक्के से बचने के प्रयास में उन्हें घुटने में चोट लगी और वह गिर गए . इसके बाद वह आगे खेल नहीं सके और रैफरी ने मुकाबला रोककर विरोधी को विजेता घोषित कर दिया. सुमित ने पहले मुकाबले में थाईलैंड के बुंजोंग सिनसिरी को 5-0 से हराया था.
भवानी, श्रेया तलवारबाजी में एशियाई खेलों से बाहर
भारत का एशियाई खेलों की तलवारबाजी स्पर्धा में अभियान पदक के बिना समाप्त हुआ जब सीए भवानी देवी और श्रेया गुप्ता बृहस्पतिवार को यहां महिला व्यक्तिगत साबरे प्रतियोगिता से बाहर हो गईं. ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा पेश करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज भवानी ने राउंड ऑफ 32 में मंगोलिया की ओलेन टुग्सजरगन को 15-8 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई. भारत की इस 32 वर्षीय तलवारबाज को प्री क्वार्टर फाइनल में हालांकि चीन की राओ शुएयी के खिलाफ 5-15 से शिकस्त झेलनी पड़ी. विश्व चैंपियनशिप 2026 की रजत पदक विजेता राओ ने शुरुआत से ही दबदबा बनाया ओर पहले पीरियड के अंत तक 8-2 की बढ़त बना ली और फिर आसान जीत दर्ज की. श्रेया को पूल दो में तीसरे स्थान पर रहने के कारण सीधे प्री क्वार्टर फाइनल में जगह मिली लेकिन वह आगे नहीं बढ़ सकीं और दक्षिण कोरिया की जियोन हा यंग से हार गईं. भवानी ने पूल चार में चौथे स्थान पर रहते हुए नॉकआउट चरण में जगह बनाई थी. महिला फॉयल स्पर्धा में मीना देवी नाओरेम और असित स्टेलिनराज जॉयस को बुधवार को राउंड ऑफ 32 में हार का सामना करना पड़ा था.
महिला वॉल्ट फाइनल में छठे स्थान पर रही प्रणति नायक
भारतीय मुक्केबाज सुमित एशियाई खेलों में इराक के अल सारे अली के खिलाफ पुरुषों के 70 किलो प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चोट के कारण बाहर हो गए. हरियाणा के 23 वर्ष के सुमित पहले दो दौर में आगे थे लेकिन तीसरे दौर में एक मुक्के से बचने के प्रयास में उन्हें घुटने में चोट लगी और वह गिर गए . इसके बाद वह आगे खेल नहीं सके और रैफरी ने मुकाबला रोककर विरोधी को विजेता घोषित कर दिया. सुमित ने पहले मुकाबले में थाईलैंड के बुंजोंग सिनसिरी को 5-0 से हराया था. एशियाई खेलों में भाग ले रही भारत की इस एकमात्र जिम्नास्ट ने अपने पहले और दूसरे वॉल्ट में समान रूप से 12.900 अंक प्राप्त किए, जिससे उनका कुल स्कोर 13.100 हो गया, जिसमें 0.20 अंक बोनस के जोड़े गए थे. पांव की चोट से उबरने के बाद इन खेलों में भाग ले रही इस 31 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने दोनों वॉल्ट में 4.4 का डिफिकल्टी स्कोर और 8.500 का एग्जीक्यूशन स्कोर हासिल किया. कोरिया की येओ सियोजेओंग (14.100) ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि उत्तर कोरिया की आन चांग ओक (13.033) और डू सियू (12.800) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक हासिल किए.
((भाषा))
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं