विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2017

महिला हॉकी: गुरजीत कौर की हैट्रिक, कजाकिस्‍तान को हराकर एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम

ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर की हैट्रिक की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशिया कप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है.

महिला हॉकी: गुरजीत कौर की हैट्रिक, कजाकिस्‍तान को हराकर एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम
दूसरे क्वार्टर तक भारतीय टीम को 4-1 की बढ़त मिल चुकी थी (फाइल फोटो)
  • दूसरे क्‍वार्टर तक टीम 4-1 की बढ़त ले चुकी थी
  • गुरजीत ने तीन और नवनीत कौर ने दो गोल किए
  • मैच का पहला गोल कजाकिस्‍तान ने किया था
काकामिगहरा ( जापान ): ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर की हैट्रिक की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशिया कप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. भारतीय टीम ने एकतरफा मुकाबले में कजाकिस्‍तान को 7-1 से पराजित किया. गुरजीत ने इस मैच में तीन गोल ( चौथा मिनट, 42वां और 56वां मिनट ) किए जबकि नवनीत कौर ( 22वां और 27वां मिनट ) ने दो गोल किए. दीप ग्रेस इक्का ने 16वें और 41वें मिनट में गोल दागे.

यह भी पढ़ें: महिला हॉकी में भारतीय टीम ने की एशिया कप की शानदार शुरुआत

मैच में भारत को दूसरे ही मिनट में करारा झटका लगा जब वेरा डोमाश्नेवा ने फील्ड गोल करके कजाकिस्‍तान को बढ़त दिला दी. भारत ने अपनी गलतियों को सुधारते हुए चौथे मिनट में पेनल्टी कार्नर हासिल किया और गुरजीत ने टीम को बराबरी दिलाई. इसके बाद रानी रामपाल की अगुवाई में फारवर्ड पंक्ति ने उम्दा प्रदर्शन करके कई पेनल्टी कार्नर बनाए. भारत को 16वें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर को दीप ग्रेस ने गोल में बदला. बाद में नवनीत ने लगातार दो गोल करके दूसरे क्वार्टर में भारत को 4-1 की बढ़त दिला दी.

वीडियो: स्‍वदेश लौटने पर महिला हॉकी टीम का हुआ जोरदार स्‍वागत

भारत को 41वें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर पर दीप ग्रेस ने दूसरा गोल किया. गुरजीत ने दूसरा गोल 42वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर किया. उसने 56वें मिनट में एक और पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला.  (इनपुट: भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asia Cup Hockey, Indian Women Team
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com