अंकित जागलान मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. भारतीय कबड्डी टीम के वह स्टार खिलाड़ी हैं. हाल ही में एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का वह भी हिस्सा थे. प्रो कबड्डी लीग में वह पटना पाइरेट्स की तरफ से शिरकत करते हैं. जहां वह ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं. अंकित का जन्म 20 जुलाई साल 1999 में हरियाणा के पानीपत जिले में स्थित नौलथा गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम सुल्तान सिंह जागलान और माता का नाम अनीता देवी है.
कबड्डी स्टार अंकित जागलान केवल खेल तक ही सीमित नहीं हैं. वह भारतीय सेना में भी कार्यरत हैं. जहां उन्हें हवलदार का पद मिला है. अंकित का कबड्डी से लगाव नौ साल की उम्र में हो गया था. तब से अब तक इस खेल में शिरकत करते हुए उन्होंने काफी नाम कमाया है.
अंकित जागलान के जज्बे को सलाम
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां थकना लाजमी है. वहां नौकरी के साथ-साथ कबड्डी जैसे पेशेवर खेल में शिरकत करना अंकित जागलान के साहस को दर्शाता है. उन्होंने नौकरी और खेल के बीच संतुलन बनाते हुए राष्ट्रीय और पेशेवर कबड्डी में एक अलग ही पहचान बनाई है.
अंकित जागलान अपने जीवन में अनुशासन, नियमित प्रशिक्षण और कर्तव्यनिष्ठा को ईमानदारी के साथ निभाते हैं. यही वजह है कि आज वह केवल 27 वर्ष की उम्र में ही युवाओं के बीच विख्यात हैं.
अंकित जागलान की विशेष उपलब्धियां
- प्रो कबड्डी में पटना पाइरेट्स के अहम खिलाड़ी हैं.
- एशियन गेम्स 2026 में भारत की तरफ से स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं.
- प्रो कबड्डी में पटना पाइरेट्स की कप्तानी कर चुके हैं.
यह भी पढ़ें- भारत की 10वें खिताब नजर, सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप में पाकिस्तान से खिताबी टक्कर कल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं