विज्ञापन
This Article is From May 08, 2017

एटीपी रैंकिंग : ब्रिटेन के एंडी मरे शीर्ष स्थान पर बरकरार...

ब्रिटेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने सोमवार को जारी पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है.

एटीपी रैंकिंग : ब्रिटेन के एंडी मरे शीर्ष स्थान पर बरकरार...
एटीपी रैंकिंग में ब्रिटेन के एंडी मरे ने अपना शीर्ष स्‍थान बरकरार रखा है (फाइल फोटो)
मैड्रिड: ब्रिटेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने सोमवार को जारी पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है. समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सर्बिया के नोवाक जोकोविक भी वर्ल्‍ड रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. स्विट्जरलैंड के स्टानिस्लास वावरिंका तीसरे और उनके हमवतन और इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने वाले दिग्गज रोजर फेडरर चौथे स्थान पर बने हुए हैं.

स्पेनिश स्टार राफेल नडाल ने भी अपना पांचवां स्थान पर कायम रखा है. कनाडा के मिलॉस राओनिक को छठां स्थान मिला है. जापान के केई निशिकोरी को एक स्थान का नुकसान हुआ है. वह सातवें स्थान से खिसक कर आठवें स्थान पर आ गए हैं जबकि पिछले सप्ताह आठवें स्थान पर रहे क्रोएशिया के मारिन सिलिक एक स्थान के लाभ के साथ सातवें स्थान पर आ गए हैं.ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को नौवां और बेल्जियम के डेविड गोफिन को 10वां स्थान मिला है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ATP Rankings, Andy Murray, Novak Djokovic, Top Ranking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com