केंद्र सरकार की तरफ से संसद में बताया गया है कि प्रतिष्ठित QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स (QS World University Rankings) में भारत की यूनिवर्सिटीज ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. रैंकिंग में शामिल होने वाले भारतीय संस्थानों की संख्या पहले के मुकाबले कई गुना बढ़ गई है. जहां 2015 तक ये संख्या 11 थी, वहीं अब ये बढ़कर अब 52 तक पहुंच चुकी है. सरकार की तरफ से बताया गया कि भारतीय विश्वविद्यालयों और संस्थानों ने वैश्विक स्तर पर अपनी साख मजबूत की है. ऐसे में आज हम आपके लिए उन सभी 52 संस्थानों और यूनिवर्सिटीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में जगह मिली है.
IITs का दबदबा
QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में जगह बनाने वाले संस्थानों में सबसे ज्यादा IITs के नाम शामिल हैं. उनके अलावा केंद्रीय विश्वविद्यालयों के साथ-साथ कई प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज ने भी अपनी जगह बनाई है. नीचे आप रैंकिंग के हिसाब से पूरी लिस्ट देख सकते हैं.
- IIT दिल्ली: 118 रैंक
- IIT बॉम्बे: 134 रैंक
- IIT मद्रास: 170 रैंक
- IIT खड़गपुर: 205 रैंक
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलोर: 221 रैंक
- IIT कानपुर: 221 रैंक
- दिल्ली यूनिवर्सिटी: 322 रैंक
- IIT रुड़की: 335 रैंक
- IIT गुवाहाटी: 349 रैंक
- शूलनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंस, सोलन: 452 रैंक
- अन्ना यूनिवर्सिटी, चेन्नई: 470 रैंक
- IIT BHU, वाराणसी: 510 रैंक
- चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, पंजाब: 526 रैंक
- IIT इंदौर: 546 रैंक
- जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU, दिल्ली): 555 रैंक
- बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी: 575 रैंक
- IIT हैदराबाद: 588 रैंक
- वीआईटी वेल्लोर (VIT Vellore): 597 रैंक
- सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी: 655 रैंक
- जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली: - 686 रैंक
- IIT धनबाद: 701-710 रैंक
- थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पटियाला: 701-710 रैंक
- Bharathiar यूनिवर्सिटी, कोयंबटूर: 711-720 रैंक
- जाधवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता: 721-730 रैंक
- NIT तिरुचिरापल्ली (NIT Trichy): 721-730 रैंक
- ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, सोनीपत: 751-760 रैंक
- लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, चहेरू (LPU): 791-800 रैंक
- सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी: 791-800 रैंक
- सवीथा इंस्टीट्यूट, तमिलनाडु (SIMATS): 801-850
- IIT गांधीनगर: 851-900 रैंक
- मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (MAHE): 851-900 रैंक
- यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद: 851-900 रैंक
- एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा: 901-950 रैंक
- यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता: 901-950 रैंक
- यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई: 901-950 रैंक
- UPES देहरादून: 901-950 रैंक
- बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी: 951-1000 रैंक
- अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU): 1001-1200 रैंक
- चितकारा यूनिवर्सिटी, राजपुरा: 1001-1200 रैंक
- गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU): 1001-1200 रैंक
- IIT टेक्नोलॉजी भुवनेश्वर: 1001-1200 रैंक
- कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT), भुवनेश्वर: 1001-1200 रैंक
- पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़: 1001-1200 रैंक
- शिव नादर यूनिवर्सिटी, दादरी: 1001-1200 रैंक
- एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRM): 1001-1200 रैंक
- अमृता विश्व विद्यापीठम: 1201-1400
- गलगोटियास यूनिवर्सिटी (Galgotias University): 1201-1400 रैंक
- IIIT अलाहाबाद, प्रयागराज: 1201-1400 रैंक
- सत्यबामा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी: 1201-1400 रैंक
- शिक्षा 'ओ' अनुसंधान (SOA), भुवनेश्वर: 1201-1400 रैंक
- जामिया हमदर्द, नई दिल्ली: 1401+ रैंक
- पोंडिचेरी यूनिवर्सिटी: 1401+ रैंक
ये भी पढ़ें - AIIMS और राज्य के सरकारी कॉलेज की फीस में क्या होता है अंतर? NEET छात्रों के लिए काम की खबर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं