विज्ञापन

QS World University Rankings 2027: ये हैं दुनिया की टॉप 10 यून‍िवर्सिटीज

क्वाक्वारेली साइमंड्स (QS) ने QS World University Rankings 2027 जारी कर दी है. इसमें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटीज की लिस्‍ट जारी की गई है.

QS World University Rankings 2027: ये हैं दुनिया की टॉप 10 यून‍िवर्सिटीज

QS World University Rankings 2027: क्वाक्वारेली साइमंड्स (QS) ने QS World University Rankings 2027 जारी कर दी है. इसमें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटीज की लिस्‍ट जारी की गई है. इस साल भी लिस्‍ट में अमेरिका और ब्रिटेन के संस्थानों का दबदबा देखने को मिला है, जबकि कई एशियाई विश्वविद्यालयों ने भी लिस्‍ट में जगह बनाई है. QS रैंकिंग में 100 से अधिक देशों की 1500 से ज्यादा यूनिवर्सिटीज का मूल्यांकन किया गया है.   

QS World University Rankings 2027: टॉप 10 यूनिवर्सिटीज

  1. Massachusetts Institute of Technology (MIT)- अमेरिका
  2. Imperial College London- ब्रिटेन
  3. Stanford University- अमेरिका
  4. University of Oxford - ब्रिटेन
  5. Harvard University- अमेरिका
  6. University of Cambridge- ब्रिटेन
  7. California Institute of Technology (Caltech)- अमेरिका
  8. ETH Zurich- स्विट्जरलैंड
  9. University College London (UCL)- ब्रिटेन
  10. National University of Singapore (NUS)- सिंगापुर 

किन इंजीनियरिंग कोर्सेज को करने के बाद मिल रहा है सबसे ज्‍यादा सैलरी पैकेज?

MIT लगातार शीर्ष पर बनी है 

अमेरिका की MIT ने एक बार फिर दुनिया की नंबर 1 यूनिवर्सिटी का स्थान बरकरार रखा है. संस्थान ने एकेडमिक, रिसर्च और फैकल्‍टी आदि के स्‍तर पर शीर्ष स्थान हासिल किया. 

भारतीय छात्रों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह रैंकिंग

विदेश में उच्च शिक्षा की योजना बना रहे छात्रों के लिए QS रैंकिंग महत्वपूर्ण मानी जाती है. यह रैंकिंग विश्वविद्यालयों की प्रतिष्ठा, शोध क्षमता, रोजगार संभावनाओं और अंतरराष्ट्रीय माहौल का आकलन करने में मदद करती है. इसी आधार पर कई छात्र अपनी पढ़ाई और करियर की दिशा तय करते हैं. 
 

लेखक के बारे में
img
आरती मिश्रा
Contributor
आरती मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में NDTV में कंसलटेंट के रूप में कार्यरत... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
QS World University Rankings 2027, Top Universities In World, Best Universities For Students, Best Universities In Asia, Best Universities In The World
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com