पीवी सिंधु कोरिया ओपन में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर चैंपियन बनी थीं (फाइल फोटो)
- क्वालिफायर राउंड के साथ मंगलवार से शुरू होगा टूर्नामेंट
- के. श्रीकांत और साइना नेहवाल भी जापान ओपन में खेलेंगे
- साइना को पहला मैच थाईलैंड की चोचुवोंग से खेलना है
टोक्यो:
कोरिया ओपन में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर चैम्पियन बनी पीवी सिंधु की निगाह अब जापान ओपन सुपर सीरीज खिताब पर टिकी हुई हैं. सिंधु मंगलवार से यहां क्वालीफायर के साथ शुरू होने वाले 325,000 डॉलर इनामी राशि के जापान ओपन में तीसरा सुपर सीरीज खिताब अपने नाम करने की कोशिश करेंगी. सिंधु के अलावा किदाम्बी श्रीकांत और साइना नेहवाल भी इस टूर्नामेंट में भाग लेंगे. सिंधु ने पिछले हफ्ते कोरिया ओपन में मिनात्सु मितानी के खिलाफ दूसरा गेम गंवाने के बाद जीत दर्ज की थी और अब वह फिर इस हफ्ते शुरुआती दौर में जापानी खिलाड़ी से भिड़ेंगी.
यह भी पढ़ें : पीवी सिंधु ने जीता कोरिया ओपन सुपर सीरीज का खिताब
22 वर्षीय हैदराबादी खिलाड़ी सिंधु ने कल विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में मिली हार का बदला चुकता करते हुए कोरिया ओपन में ओकुहारा को पराजित किया. इसके साथ ही उन्होंने सत्र का अपना दूसरा सुपर सीरीज खिताब अपने नाम किया. सिंधु लगातार तीसरे टूर्नामेंट में विश्व चैम्पियन ओकुहारा से भिड़ सकती हैं, अगर वह मितानी को हरा देती हैं और साथ ही ओकुहारा भी हांगकांग की चेयुंग एनगान यि के खिलाफ जीत दर्ज कर लेती हैं. दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत का सामना शुरुआती दौर में चीन के दुनिया के 10वें नंबर के खिलाड़ी तियान होऊवेई से होगा. इंडोनेशिया सुपर सीरीज प्रीमियर और ऑस्ट्रेलिया सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले श्रीकांत सिंगापुर ओपन के भी फाइनल में पहुंचे थे. वह सात भिड़ंत में से छह में होऊवेई से हार चुके हैं और इनमें से पांच मैचों का फैसला अंतिम गेम से हुआ.
वीडियो: वर्ल्ड बैडमिंटन में सिल्वर जीतकर देश लौटीं सिंधु
ग्लास्गो विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदकधारी साइना को मांसपेशियों में थोड़ा खिंचाव था, वह थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी. वह इस साल मलेशिया मास्टर्स में खिताब हासिल करने के लिये फाइनल्स में उन्हें हरा चुकी है. गैर वरीय साइना दूसरे दौर में दो बार की पूर्व विश्व चैम्पियन और मौजूदा ओलिंपिक चैम्पियन कैरोलिना मॉरिन से भिड़ सकती हैं. अगर यह स्पेनिश खिलाड़ी चीन की चेन जियाओजिन को पस्त कर देती है तो यह भिड़ंत संभव होगी. (इनपुट: भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Japan Open, PV Sindhu