खतरनाक खेलों के गुरु कहे जाने वाले 32 साल के टैंक्रीड मेलेट की मौत ने एडवेंचर स्पोर्ट्स की दुनिया को हिलाकर रख दिया है। जमीन से 100 फीट ऊपर, दो हॉट एयर बलून के बीच में पैदल चलने का करतब करते समय उनका पैर स्लिप हो गया और उनकी मौत हो गई।
मेलेट ने ना तो कोई पैराशूट पहना था, ना ही अपने आपको किसी रस्सी से बांधा हुआ था। इतना ही नहीं, इसी स्टंट के दौरान एक बार उनका पैर पहले भी फिसला था, लेकिन उस वक़्त मेलेट खुशनसीब रहे कि नीचे गिरते समय उनके हाथ में रस्सी आ गई और वो बच गए। फिर कुछ ही मिनट बाद वो एक बार फिर इस करतब के लिए तैयार हो गए।
इस बार उनके हाथ में सफेद रंग की एक छतरी थी ताकि उन्हें अपना संतुलन बनाने में आसानी रहे। तेज हवाओं की वजह से इस बार भी उनसे चूक हुई, लेकिन इस बार किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और वो 100 फीट ऊपर से गिर गए।
उनकी मौत से हैरानी इसलिए भी होती है क्योंकि उन्होंने इससे भी कई गुना कठिन करतबों को बड़ी आसानी से अंजाम दिया था। दो पहाड़ों के बीच रस्सी पर पैदल चलना हो... जंप सूट पहनकर चोटियों से छलांग लगाना हो... वो सब करतब बड़ी आसानी से करते थे।
वह एक इंजीनियर थे मगर 8 साल पहले वो सबकुछ छोड़कर अपने जुनून का पीछा करने निकल पड़े। उन्होंने अपनी दोस्तों के साथ मिलकर एक ग्रुप बनाया था, जिसका नाम रखा था फ्लाइंड फ्रेंचीज। इस ग्रुप का एक ही मकसद था, एड्वेंचर स्पोर्ट्स को लोगों के सामने कला के रूप में पेश करना और वह अपनी आखरी सांस तक यही करते रहे।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
एडवेंचर स्पोर्ट्स, टैंक्रीड मेलेट, खतरनाक खेल, मेलेट की मौत, Adventures Sports, Adventures Games, Tancrede Melet, Melet's Death, Sports, स्पोर्ट्स