Husband Killed Wife: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर थाना क्षेत्र के गौतमपुरी इलाके में एक महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान राजदा के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब तीन महीने पहले दाऊद नामक युवक से हुई थी. बताया जा रहा है कि शादी के बाद राजदा को पता चला कि उसका पति दाऊद पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था.
ये भी पढ़ें-51 जानलेवा वार, फिर नाले में फेंक दी थी लाश... 2020 दिल्ली दंगों में IB अफसर की हत्या केस में आज फैसले का दिन
फरार पति को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
रिपोर्ट के मुताबिक सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सीलमपुर थाना पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाली रही है ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

मृतका राजदा की बड़ी बहन
पति की पहली पत्नी को लेकर पति और पत्नी के बीच होता था झगड़ा
घटना से आहत मृतका राजदा का पूरा परिवार आक्रोश में है और थाने पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगा रहा है. मृतका की बहन ने बताया कि शादी को दो महीने बाद आरोपी के शादीशुदा होने का पता चला, जिसके बाद पति और पत्नी के बीच रोजाना पहली पत्नी और उसके बच्चे को लेकर झगड़ा होने लगा. बहन के मुताबिक आरोपी शराब पीकर मृतका को मारता-पीटता था. -उत्तर-पूर्वी दिल्ली से शान मोहम्मद की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें-दिल्ली प्रोफेसर मर्डर केसः 1400 किमी दूर से आए पति-पत्नी ने की हत्या, लूटपाट नहीं ये थी वजह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं