विज्ञापन

VIDEO: पिता पर चाकू बरसाते दिखा बेटा, गर्दन पर किए कई वार, खून से सन गया सड़क

क्या कोई बेटा इतना क्रूर हो सकता है कि मामूली कहासुनी में जान लेने के इरादे से अपने ही बुजुर्ग पिता की गर्दन पर चाकू से हमला कर दे. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक ऐसा ही कलयुगी बेटा सामने आया है और वारदात का वीडियो वायरल हो रहा है.

VIDEO: पिता पर चाकू बरसाते दिखा बेटा, गर्दन पर किए कई वार, खून से सन गया सड़क
वायरल वीडियो
Father Brutally Attack by Son

Son Stubbed Father: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही बुजुर्ग पिता पर चाकू से हमला कर दिया. आरोपी ने पिता की गर्दन पर एक के बाद कई वार किए, जिससे बुजुर्ग के गर्दन से निकला खून का फौव्वारा निकलकर सड़क पर फैल गया. इस पर भी आरोपी का दिल नहीं भरा और वह पिता सड़क पर घसीटता हुआ वीडियो में दिखा. विचलित करने वाले घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी बेटा 65 वर्षीय बुजुर्ग पिता पर बेरहमी से चाकू बरसाते हुए दिख रहा है. विचलित करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अपने ही बेटे द्वारा चाकू से किए गए हमले से लहुलुहान बुजुर्ग का अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. 

ये भी पढ़ें-गुरुग्राम: एक्स-गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा नशे में धुत दिल्ली पुलिस कांस्टेबल, बाल पकड़कर बेरहमी से की मारपीट

45 वर्षीय बेटे ने अपने 65 वर्षीय बुजुर्ग पिता पर चाकू से किया जानलेवा हमला

मामला ठाणे जिले के मुंब्रा स्थित सम्राट नगर इलाका है, जहां एक 45 वर्षीय बेटे ने अपने 65 वर्षीय बुजुर्ग पिता पर चाकू से जानलेवा हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया. बताया जाता है कि बाप-बेटे के बीच हुई मामूली कहासुनी एकाएक तब खूनी संघर्ष में बदल गई जब आरोपी बेटे ने पिता की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ कई हमले कर दिए. इस हमले से बुजुर्ग निढाल होकर सड़क पर गिर गया.  

कहासुनी के बाद धारदार चाकू से पिता की गर्दन पर ताबड़तोड़ किया हमला

प्राथमिक जानकारी के अनुसार घटना बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि में मुंब्रा के सम्राट नगर परिसर में घटित हुई. अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे बुजुर्ग पिता की पहचान 65 वर्षीय ख्वाजा शेख के रूप में हुई है, जबकि हमलावर बेटे का नाम 45 वर्षीय मोहम्मद शेख बताया जा रहा है.  रात में किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी और आपा खोते हुए बेटे ने धारदार चाकू से पिता की गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

ये भी पढ़ें-मरा समझकर कुएं में फेंक दिया गया था, 4 दिन बाद जिंदा बाहर निकला शख्स, ऐसे दिया मौत को धोखा!

बाप और बेटे के बीच हुए खूनी संघर्ष का बेहद विचलित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बेटा अपने ही पिता पर बेरहमी से वार करता नजर आ रहा है. गंभीर रूप से घायल पिता को नजदीकी छत्रपती शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें जगह-जगह कर रही हैं छापेमारी 

गौरतलब है घटना के बाद से ही आरोपी बेटा फरार है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंब्रा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जांच शुरू कर दी है. पुलिस की कई टीमें फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर किस विवाद के चलते बेटे ने इस खूनी वारदात को अंजाम दिया है.

ये भी पढ़ें-दोस्‍त की हत्‍या का पांच साल बाद खुलासा,  सड़क हादसे का रचा था झूठा ड्रामा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Crime, Domestic Violence, Stabbing Incident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com