विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2017

नेता ने 2 दलितों को दी गालियां फिर गंदे तालाब में डुबकी लगाने के लिए किया मजबूर, घटना का Video सोशल मीडिया पर वायरल

43 साल के एक व्यक्ति ने दो दलितों को कथित रूप से धमकी दी और उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया.

नेता ने 2 दलितों को दी गालियां फिर गंदे तालाब में डुबकी लगाने के लिए किया मजबूर, घटना का Video सोशल मीडिया पर वायरल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया हो रहा है वायरल
  • घटना तेलंगाना के निजामाबाद की
  • सितंबर में हुई थी घटना
  • आरोपी स्थानीय नेता है
हैदराबाद: तेलंहाना में भरत रेड्डी नाम के एक स्थानीय नेता ने दो दलितों को कथित रूप से धमकी दी और उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया. घटना निजामाबाद जिले के अभानगापतनम गांव  की है. इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़ितों को एक छोटे तालाब में घुसने के लिए मजबूर किया गया. बताया जा रहा है कि यह घटना सितंबर महीने की जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. जिसे अब टीवी मीडिया में भी दिखाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: केरल के मंदिरों में पुजारी पद के लिए छह दलितों के नाम की सिफारिश

नवीपेट थाने के उपनिरीक्षक जे नरेश ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद, मदीगा रिजर्वेशन पोराटा समिति ने पुलिस से गुहार लगाई और एक शिकायत दर्ज की. उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर एक स्थानीय कारोबारी भरत रेड्डी के खिलाफ भादंसं और अजा अजजा कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. रेड्डी ने कथित रूप से दो कृषि श्रमिकों को धमकी दी और उन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया.

VIDEO: भिंड में दबंगों ने दलित टीचर को पीटा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dalit, Hyderabad, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com