टीवी के जाने-माने रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 से घर-घर में पहचान बनाने वाली शहनाज गिल आज के समय की किसी पहचान की मोहताज नहीं है. अपने चुलबुले अंदाज और बातों से लोगों का दिल जीतने वाली शहनाज के वीडियोज सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं. अब उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे देखने के बाद फैंस को बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की याद आ गई है. इस वीडियो में शहनाज का लुक और अंदाज देखकर लोग उनको कैटरीना से कंपेयर कर रहे हैं. बता दें कि सलमान खान ने बिग बॉस में उनको पंजाब की कैटरीना कैफ कहा था.ऐसे में उनका यह वीडियो एक बार फिर उस पुराने नाम को चर्चा में ले आया है.
शहनाज के नए वीडियो ने खींचा फैंस का ध्यान
शहनाज गिल का नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में शहनाज किसी ऐड या गाने का शूट कर रही हैं. उनके इस अंदाज को फैंस ने काफी पसंद किया है. इसमें शहनाज का लुक और स्टाइल बिल्कुल हटकर है. कभी आंखों में चश्मा है तो, हाथों में पेपर लिए कुर्सी पर बैठी शहनाज का हर अंदाज काफी बेहतरीन लग रहा है. बिग बॉस के दिनों में अपनी सादगी और मस्ती से पहचान बनाने वाली शहनाज अब अपने फैशन और ग्लैमरस अंदाज से भी सुर्खियां बटोरती हैं.
ये भी पढ़ें: अमिताभ की नब्ज क्यों पकड़ में नहीं आती? केबीसी में बिग बी ने सुनाया था वो किस्सा, जब डॉक्टरों ने घोषित कर दिया था मृत
यहां देखें वीडियो
बिग बॉस से बॉलीवुड तक का सफर
शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 के बाद अपने लुक को लेकर के अपने करियर तक में कई नए मुकाम हासिल कए. पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शहनाज गिल की एक पहचान थी, लेकिन बिग बॉस ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया. वो सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आई थीं. इसके अलावा वो फिल्मों, म्यूजिक वीडियो और सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर के सु्र्खियों में बनी रहती हैं. उनके इस वीडियो को देखकर आप भी कंफ्यूज हो जाएंगे कि कैटरीना और शहनाज में क्या डिफरेंस है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं