विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2020

तमिलनाडु : युवक ने प्रेमिका को चाकू मारा, अस्पताल में हुई मौत

पुलिस ने बताया कि ऐश्वर्या की चीख सुन कर उसके पिता बाहर आए और उसने उन्हें भी चाकू मार कर घायल कर दिया.

तमिलनाडु : युवक ने प्रेमिका को चाकू मारा, अस्पताल में हुई मौत
पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है और आरोपी युवक की तलाश जारी है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कोयंबटूर:

कोयंबटूर शहर के बाहरी इलाके में 20 वर्षीय एक युवक ने प्रेमिका को उसके घर के बाहर चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बाद में, अस्पताल में उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि सी रथीश नाम के युवक और ऐश्वर्या (18) के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध था, जिस पर अपने माता-पिता के आपत्ति जताने के कारण लड़की पिछले चार महीने से आरोपी से दूरी बनाने लगी थी.

पुलिस ने बताया कि इस बात से परेशान रथीश शुक्रवार रात लड़की के घर गया और उसे बाहर बुलाया. जब वह बाहर आई, तो दोनों में बहस हुई और रथीश ने उसे चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.पुलिस ने बताया कि ऐश्वर्या की चीख सुन कर उसके पिता बाहर आए और उसने उन्हें भी चाकू मार कर घायल कर दिया.

पुलिस ने बताया पड़ोस के लोग पिता-पुत्री को अस्पताल ले गए, जहां लड़की की मौत हो गई.

पिता की हालत स्थिर बतायी जा रही है. लड़की बी कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा थी. पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है और आरोपी युवक की तलाश जारी है.

हम लोग : हिरासत में पिता-पुत्र की मौत से आक्रोश

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crime News, Tamil Nadu, Tamil Nadu Police, Coimbatore
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com