विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2018

सबरीमाला विवाद : केरल HC ने सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना फातिमा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

केरल उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना फातिमा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी. पथानमथिट्टा पुलिस ने राधाकृष्ण मेनन की शिकायत के आधार पर इस कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

सबरीमाला विवाद : केरल HC ने सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना फातिमा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
केरल हाईकोर्ट ने रेहाना फातिमा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी.
  • रेहाना फातिमा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
  • केरल हाईकोर्ट ने की जमानत याचिका खारिज
  • सबरीमाला मंदिर में प्रवेश का प्रयास करके चर्चाओं में आई थीं रेहाना
कोच्चि: केरल उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना फातिमा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी. पथानमथिट्टा पुलिस ने राधाकृष्ण मेनन की शिकायत के आधार पर इस कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया था. मेनन ने आरोप लगाया था कि कार्यकर्ता के कुछ फेसबुक पोस्ट ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है. उनके खिलाफ भादंसं की धारा 295ए (धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है. रेहाना सबरीमला मंदिर में सभी आयुवर्ग की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति संबंधी उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद अक्टूबर में मासिक पूजा के लिए मंदिर खुलने पर इसमें प्रवेश का प्रयास करके चर्चाओं में आई थीं. गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए कार्यकर्ता ने अग्रिम जमानत की मांग वाली याचिका उच्च न्यायालय में दायर की. 

सबरीमला विवाद : मंदिर में प्रवेश की कोशिश करने वाली रेहाना फातिमा का विरोध के बाद तबादला

जमानत याचिका खारिज करते हुए अदालत ने निर्देश दिया कि पुलिस इस मामले में उचित कदम उठा सकती है. नैतिकता की तथाकथित ठेकेदारी के खिलाफ 2014 में कोच्चि में ‘किस ऑफ लव' प्रदर्शन में भाग लेने वालीं मॉडल और कार्यकर्ता रेहाना उन दो महिलाओं में शामिल थीं जो 19 अक्टूबर को पर्वत की चोटी पर पहुंचे थे लेकिन उन्हें अयप्पा भक्तों द्वारा विरोध प्रदर्शन के बाद गर्भ गृह पहुंचने से पहले वापस लौटना पड़ा था. 

सबरीमाला मंदिर की चढ़ाई करने वालीं रेहाना के घर पहुंचे प्रदर्शनकारी, की तोड़फोड़

इस बीच, उच्च न्यायालय ने पम्बा के पास नीलक्कल में पिछले महीने मासिक पूजा के लिए मंदिर के दरवाजे खोले जाने पर भक्तों को रोकने और पुलिस पर कथित रूप से हमला करने के लिए गिरफ्तार छह लोगों को जमानत दे दी.

VIDEO: सबरीमाला मंदिर पर चढ़ाई करने वाली रेहाना के घर तोड़फोड़
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sabrimala Dispute, Rehana Fathima
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com