विज्ञापन
This Article is From Nov 06, 2017

बरसात से प्रभावित तमिलनाडु को केंद्र हरसंभव सहायता देगा : चेन्नई में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि गांधी जी ने कहा कि था प्रेस की आजादी का दुरुपयोग अपराध के समान है. खबरों के अलावा समाचार पत्र हमारी सोच को बदलते हैं.

बरसात से प्रभावित तमिलनाडु को केंद्र हरसंभव सहायता देगा : चेन्नई में बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
चेन्नई: पीएम मोदी ने आज तमिलनाडु में अपने दौरे के के दौरान चेन्नई में कहा कि  बरसात से प्रभावित तमिलनाडु को केंद्र हरसंभव सहायता देगा. एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अंग्रेज स्थानीय भाषा में प्रेस से डरते थे. उन्होंने कहा कि संपादकीय जिम्मेदारियों का सूझबूझ से निर्वहन होना चाहिए.

हिमाचल चुनाव : पीएम बोले, चोरी रुकने से विरोधी परेशान हैं इसलिए मोदी- मोदी की रट लगा रहे हैं

उन्होंने कहा कि मीडिया का कंटेंट संदेह के दायरे से ऊपर होना चाहिए. टेक्नोलॉजी ने मीडिया में बहुत बदलाव  किए हैं. लोगों में कंटेंट का कनजंपशन भी बदल गया है. लोग अपने मिलने वाले समाचार को अलग अलग माध्यम से कंफर्म करते हैं. मीडियो को अपने ऊपर विश्वास बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि सबसे ज्यादा बिकने वाले अखबार स्थानीय भाषा के हैं. दिना थांथी उनमें से एक है. हर पल कुछ न कुछ हो रहा है. वह संपादक होता है जो यह तय करता है कि क्या जरूरी है और किसे छोड़ दिया जाना चाहिए.  संपादकीय आजादी का सूझबूझ से इस्तेमाल होना चाहिए. उन्होंने कहा कि गांधी जी ने कहा कि था प्रेस की आजादी का दुरुपयोग अपराध के समान है. खबरों के अलावा समाचार पत्र हमारी सोच को बदलते हैं.

पीएम ने कहा कि मीडिया भी समाज को बदलने का एक माध्यम है, इसलिए इसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है. दिना थांथी का मतलब है डेली टेलीग्राम. डाक विभाग का टेलीग्राम बंद हो गया है, लेकिन थांथी के 75 साल पूरे हो गए हैं.

VIDEO- हिमाचल में कांग्रेस मैदान में ही नहीं : पीएम मोदी ने रविवार को कहा


पीएम मोदी ने कहा कि आज के समय की मांग है कि लोगों को जागरूक किया जाए ताकि वे जिम्मेदार नागरिक बनें. इस काम में मीडिया अहम भूमिका निभा सकता है. उन्होंने कहा कि कई अखबर जिन्होंने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की वे स्थानीय भाषा में थे. यही वजह थी कि अंग्रेजों को स्थानीय प्रेस से डर लगता था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com